Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Atiq Ahamed Pakistan Conetion : अतीक अहमद का फतेहपुर कनेक्शन. पाकिस्तान से आए हथियार औऱ बम फतेहपुर में छिपाए गए

Atiq Ahamed Pakistan Conetion : अतीक अहमद का फतेहपुर कनेक्शन. पाकिस्तान से आए हथियार औऱ बम फतेहपुर में छिपाए गए
अतीक अहमद का फतेहपुर कहां रखे जाते थे हथियार

माफिया अतीक अहमद को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है, माफिया का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है. प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट से यह कहकर रिमांड मांगी है कि माफिया अतीक अहमद पाकिस्तान से हथियार खरीदता था. रिमांड अर्जी में जिन तथ्यों का जिक्र है उससे भूचाल आ गया है.


हाईलाइट्स

  • अतीक मामले में एक और बड़ा खुलासा. सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन..
  • अतीक के लिए पाकिस्तान से आते थे हथियार औऱ बम..
  • प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी में छिपाकर रखे गए..

Atiq Ahamed Fatehpur Conetion : अतीक अहमद मामले में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. अतीक का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है. प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस द्वारा गुरुवार को अतीक के लिए दाखिल की गई रिमांड अर्जी में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा हुआ है. 

पुलिस ने कहा कि ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन से पंजाब में गिराए जाते थे. रिमांड के दौरान अतीक पुलिस को वो हथियार बरामद करा सकता है. पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर से ड्रोन के जरिए असलहे और कारतूस अतीक के पास भेजे जाते थे. इसके अलावा अतीक के पास असलहों और बमों का जखीरा भी है, प्रयागराज, कौशांबी फतेहपुर और उन्नाव में यह असलहे और बम छिपाकर रखे गए हैं.

फतेहपुर का नाम सामने आने से मचा हड़कंप..

अतीक अहमद मामले में फतेहपुर का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इसके पूर्व जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमत गांव निवासी मोहम्मद अहमद और जर्रार को पुलिस ने अतीक का करीबी बताया था. दोनों सगे भाइयों औऱ उनके मरहूम पिता अतहर लंगड़ की अतीक से नजदीकी थी. पुलिस ने इनके मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था. मोहम्मद अहमद ने कोर्ट में सरेंडर किया था जबकि जर्रार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था. 

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

अब अतीक के लिए पाकिस्तान से आए असलहे औऱ बम फतेहपुर में छिपाकर रखे जाने की ख़बर से ज़िले में हड़कम्प मच गया है. कहा जा रहा है कि जल्द ही एसटीएफ और पुलिस की टीमें जनपद में संदिग्ध स्थानों में छापेमारी कर सकती हैं.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us