Fatehpur से हिंदू लड़की को अगवाकर Unnao के दिलशाद ने कराया धर्म परिवर्तन Haryana में किया निकाह
On
फतेहपुर (Fatehpur) की नाबालिग हिंदू लड़की को उन्नाव (Unnao) बांगरमऊ (Bangarmau) के रहने वाले दिलशाद (Dilshad) ने अगवाकर पहले हरियाणा (Haryana) में धर्म परिवर्तन कराया फिर निकाह किया. उसके बाद दी जान से मारने की धमकी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
Fatehpur Love Jihad Dharm Parivartan News: फतेहपुर में नाबालिक हिंदू लड़की का अपहरण कर उससे जबरन निकाह करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि थरियांव थाना (thariyaon thana) क्षेत्र की एक हाईस्कूल की छात्रा स्कूल के लिए घर से निकली थी जहां उन्नाव (Unnao) बांगरमऊ (Bangarmau) के रहने वाले दिलशाद (Dilshad) ने उसको अगवा कर लिया और हरियाणा (Haryana) ले जाकर पहले उसका धर्म परिवर्तन कराया फिर उससे निकाह किया फिर उसको जान से मारने की धमकी देने लगा. बताया जा रहा है की किसी तरह से उस लड़की ने अपने भाई को फोन कर पूरी बात बताई
लड़की के भाई ने जानकारी होते ही थरियांव पुलिस को पूरी बात बताई. फतेहपुर पुलिस (Fatehpur Police) ने लड़की के फोन किए गए नंबर को सर्विलांस की मदद से ट्रेस कर उसकी लोकेशन का पता लगाया उसके बाद हरियाणा पुलिस को इसकी सूचना दी.

Tags:
Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
