Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले इस छात्र की प्रतिभा देख दंग रह जाएंगे आप..बदल रहा है फतेहपुर!

फतेहपुर:सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले इस छात्र की प्रतिभा देख दंग रह जाएंगे आप..बदल रहा है फतेहपुर!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

यूं तो सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गुणवत्ताविहीन शिक्षा के लिए बदनाम है और लोग सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाने से कतराते हैं लेक़िन फतेहपुर अब बदलाव की ओर है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:आज भी देश के ग्रामीण इलाकों में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं भरी पड़ी हैं बस उनको तलाश होती है एक सुनहरे मौक़े की यदि इन प्रतिभाओं को समय रहते सही मौका मिल जाता है तो वही आगे चलकर अपने देश का नाम पूरे विश्व तक मे रोशन करने की क्षमता रखतें हैं।फतेहपुर के ऐसे ही एक प्रतिभाशाली बच्चे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।जिसको देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि वीडियो में दिखाई दे रहा बच्चा अथाह प्रतिभा का धनी है बस उसे तलाश है तो एक सही मौके की।

ये भी पढ़े-यूपी:सरकारी स्कूल के मिड डे मील में बंट रही सूखी रोटी और नमक का वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर दर्ज हो गया मुकदमा!

जी हां हम बात कर रहे है हथगाम विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्भीपुर में पढ़ने वाले उस छात्र की जिसका वीडियो इन दिनों सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में..

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

वायरल हो रहे वीडियो में क़रीब दस साल का एक छात्र विद्यालय के भीतर ही शिक्षक की भूमिका में नज़र आ रहा है उसके पास रखा हुआ है एक ब्लैक बोर्ड और उसमें लिखी हुई हैं कुछ पंक्तियां व सामने बैठे हुए हैं ढ़ेर सारे छात्र।वीडियो की शुरुआत में बच्चा अपना पूरा परिचय देने के बाद यह बताता है कि वह आज फतेहपुर के सभी 13 विकास खंडों को बड़ी आसानी से याद करने की ट्रिक बताएगा जिसके बाद हर किसी को जिले के सभी विकास खंडों का नाम रट जाएगा।और फिर बच्चा उस ट्रिक को बताना शुरू करता है।ब्लैक बोर्ड में लिखी हुई उन पंक्तियों में ही छुपा होता है फतेहपुर के सभी तेरह ब्लाकों का नाम जिनको बच्चा बड़े ही सुरीले अंदाज में सामने बैठे हुए अपने साथ विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को याद कराता है।

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

आप भी जान लें फतेहपुर के सभी 13 ब्लाक याद करने की ट्रिक..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

वायरल वीडियो में बच्चे द्वारा बनाई गई इस ट्रिक में दो लाइने कवितानुमा हैं जो इस प्रकार हैं- 
ए देवी हम खाते आधा
अभी बहा दो सारी बाधा

ए से ऐरायां,दे से देवमई वी से विजयीपुर,ह से हंसवा,म से मलवां,खा से खजुहा,ते से तेलियानी,आ अमौली,धा से धाता,अ से अशोथर, भी से भिटौरा,ब से बहुआ और ह से हथगाम।

देखिए इस ट्रिक की वजह से कितना आसान लग रहा है सभी तेरह ब्लाकों के नाम याद करना।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us