Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गौशालाओं में मर रही गायों से ग़ुस्से में विहिप-बजरंगदल..डीएम को सौंपा ज्ञापन..!

फतेहपुर:गौशालाओं में मर रही गायों से ग़ुस्से में विहिप-बजरंगदल..डीएम को सौंपा ज्ञापन..!
फोटो-वीरेंद्र पाण्डेय

फ़तेहपुर जिले में गौशालाओं में आए दिन मर रहे गोवंश के चलते विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि गोवंश के साथ हो रहे अत्याचार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर: ज़िले में अन्ना गौवंशो के संरक्षित करने हेतु बनाई गई सरकारी गौशालाओं में बदइंतजामी औऱ जिला प्रशासन की बेरुख़ी के चलते बड़ी संख्या में मर रहे गौवंश को लेकर अब बजरंगदल और विहिप सड़क पर उतर आया है।मंगलवार को विश्वहिन्दू परिषद के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र पांडेय की अगुवाई में बजरंग दल और विश्वहिन्दू परिषद के एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी संजीव कुमार से मुलाकात कर गौशालाओं में व्याप्त समस्याओं के बाबत एक ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़े:यूपी में अगले 48 घंटे में आसमान से बरसने वाली हैआग..फ़तेहपुर सहित दो दर्जन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.!

ज्ञापन के माध्यम से बजरंग दल ने कई बिंदुओं पर जिला प्रशासन से जवाब मांगा है। दिए गए ज्ञापन में बजरंग दल ने प्रमुख रूप से ज़िले में स्थित देवलान,रारा शिवराजपुर सहित कई गौशालाओं में बीते दिनों में बड़ी संख्या में गायब हुए गौवंश व बदइंतजामी के चलते हुई गौवंशो की दर्दनाक मौत पर इसके लिए जिम्मेदार लोगों के ऊपर अब तक क्या कार्यवाही की गई  है इसके बारे में पूछा है.? इसके अलावा बजरंगदल ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले की समस्त गौशालाओं में न तो गौवंशो के लिए छाया की व्यवस्था है औऱ न ही चारे की कोई व्यवस्था की गई है जिसके चलते बड़ी संख्या में गौवंशो की मौत हो रही है।

यह भी पढ़े:कामाख्या एक्सप्रेस को बर्निंग ट्रेन बनने से ड्राइवर ने इस तरह रोका.!

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

ज्ञापन देने के बाद युगान्तर प्रवाह से एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र पांडेय ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिलों जिलों में गौवंशो के संरक्षण हेतु गौशालाओं का निर्माण कराया गया है।लेक़िन जिला प्रशासन की ओर से इन गौशालाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जिसके चलते बड़ी संख्या में गौवंश दर्दनाक मौत मरने को मजबूर हैं।वीरेंद्र पांडेय ने जिला प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा है यदि जल्द से जल्द जिला प्रशासन की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद सड़को पर उतरकर एक बड़ा आंदोलन करेगा।

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

आपको बता दे कि ज़िले में स्थित कई गौवंश संरक्षण केंद्रों में पिछले कई महीनों से जिला प्रशासन की घोर लापरवाही और इस ओर उदासीनपूर्ण रवैये के चलते भारी तादात में गायों की तड़प तड़प कर मौतें हुईं हैं।

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us