Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गुरूपुर्णिमा के अवसर पर शिक्षकों संग बच्चों ने किया वृक्षारोपण!

फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

हथगाम विकास खण्ड के नवाबगंज स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्र एवं छात्राओं ने अपने अध्यापकों संग मिलकर परिसर में वृक्षारोपण किया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:पिछले कुछ सालों से लगातार हो रहे हरे वृक्षों के दोहन से प्रकृति को गहरा आघात पहुंचा है।धरा से गायब हो रही हरियाली को लेकर हर कोई चिंतित व परेशान है।जिले में बड़े पैमाने पर इस वक्त वृक्षारोपण का कार्यक्रम अलग अलग जगहों पर किया जा रहा है।इन कार्यक्रमों में अब कई स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र व शिक्षण कार्य कर रहे अध्यापक भी आगे आ रहे हैं।इसी क्रम में मंगलवार को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर हथगाम विकास खण्ड के नवाबगंज स्थित श्री शिवशंकर अग्रहरि माँ सुंदरी देवी इंटर कालेज में वृक्षारोपण का कार्यक्रम कॉलेज के प्रबंधक महेश बाबू गुप्त की अगुवाई में सम्पन्न हुआ जिसमें विद्यालय के सभी अध्यापक व छात्र छात्राओ ने शामिल होकर परिसर में करीब आधा सैकड़ा छोटे बड़े पौधे लगाए।

वृक्षारोपण के बाद विद्यालय में संचारी रोगों से बचाव हेतु गोष्टी का आयोजन,जल संरक्षण कार्यक्रम तथा महिला संरक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य रामू प्रजापति व अध्यापक विनीत कुमार तिवारी ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पुनीत कुमार तिवारी, अखिलेश यादव, सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

17 Jul 2019 By Shubham Mishra

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 09 जुलाई 2026: जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क आज का राशिफल 09 जुलाई 2026: जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
09 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ लोगों को धैर्य और...
Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल
Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद
Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
Petrol Diesel Price Today 8 जुलाई 2026: ईरान संकट के बीच बढ़ा कच्चे तेल का दबाव, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी नरमी, खरीदारी का अच्छा मौका?
आज का राशिफल 8 जुलाई 2026 (Aaj Ka Rashifal): चंद्रमा के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Follow Us