Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:वरिष्ठ पत्रकार के निधन से ज़िले में शोक की लहर..इमरजेंसी के दौर से शुरू की थी पत्रकारिता!

फतेहपुर:वरिष्ठ पत्रकार के निधन से ज़िले में शोक की लहर..इमरजेंसी के दौर से शुरू की थी पत्रकारिता!
फाइल फोटो-ख़लील अहमद जाफ़री

मंगलवार देर शाम ज़िले के एक वरिष्ठ पत्रकार का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया..वरिष्ठ पत्रकार के निधन से पत्रकारों में शोक की लहर व्याप्त है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: ज़िले में पत्रकारिता जगत का एक जाना पहचाना चेहरा मंगलवार देर शाम इस दुनिया से रुख़सत हो गया।
इमरजेंसी के दौर से पत्रकारिता जगत में प्रवेश करने वाले वरिष्ठ पत्रकार ख़लील अहमद जाफ़री का मंगलवार देर शाम एक लंबी बीमारी के बाद करीब 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।बताया जा रहा है कि पत्रकार ख़लील अहमद जाफ़री एक लंबे समय से बीमार थे। वरिष्ठ पत्रकार के निधन से पूरे ज़िले के पत्रकारों में शोक की लहर व्याप्त है।

साल 1975 से की थी पत्रकारिता की शुरुआत...

ख़लील अहमद जाफ़री ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 1975 से राष्ट्रीय दैनिक उर्दू पैगाम समाचार पत्र से बतौर जिला संवाददाता शुरू की थी।इसके बाद वह कई सालों तक विभिन्न दैनिक व साप्ताहिक हिंदी व उर्दू समाचार पत्रों के संपादक भी रहे।बताया जा रहा है कि ज़ाफ़री ने इमरजेंसी के दौरान भी अपनी क़लम के साथ कभी समझौता नही किया और उस दौर में भी बेबाकी के साथ सरकार की आलोचना समाचार पत्र में लिखते थे।

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

ख़लील अहमद जाफ़री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रेमशंकर अवस्थी ने कहा की "जाफ़री और हमने कई सालों तक एक साथ पत्रकारिता की है।ख़लील भाई बेहद ही नेकदिल इंसान व एक सच्चे पत्रकार थे,जिन्होंने कभी भी अपने कलम के साथ कोई समझौता नहीं किया।ख़लील अहमद जाफ़री की मौत ज़िले में पत्रकारिता जगत की एक बहुत बड़ी क्षति है।"
जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ने वरिष्ठ पत्रकार की मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि-"वरिष्ठ पत्रकार खलील अहमद जाफरी के निधन से आहत हूँ।ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि इस असहनीय पीड़ा की घड़ी में परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार करुणा सिंधु चतुर्वेदी ने पत्रकार की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि- "जाफरी जी वरिष्ठ पत्रकार थे उनकी कमी हमेसा खलेगी,भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।"

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

बुधवार सुबह 10 बजे होगी जनाजे की नमाज़...

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

वरिष्ठ पत्रकार ख़लील अहमद जाफ़री को बुधवार सुबह 10 बजे जनाज़े की नमाज़ के बाद जिला अस्पताल के पीछे स्थिति कब्रस्तान में सुपुर्दे ख़ाक किया जाएगा।यह जानकारी पत्रकार के परिवारीजनों ने दी है।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us