UP:फतेहपुर में माँ बेटी के लिए 'सिंघम' बने इस थाने के थानाध्यक्ष...कुछ देर में जा सकती थी दो जानें..!
यूपी के फतेहपुर ज़िले में पुलिस की तत्तपरता के चलते सोमवार को एक माँ और उसकी मासूम बेटी की जान बच गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
फतेहपुर:पुलिस की लापरवाही पूर्ण कार्यशैली पर अक्सर प्रश्नचिन्ह उठते रहते हैं।लेक़िन उसी पुलिस विभाग में कुछ ऐसे भी लोग तैनात हैं।जो जनता की सेवा के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते।रविवार को फतेहपुर में एक मामले में बेहतरीन पुलिसिंग का नज़ारा देखने को मिला।जहां पुलिस की ततपरता के चलते एक माँ और उसकी तीन साल की मासूम बेटी को जिंदा बचा लिया गया। (fatehpur news)

ये भी पढ़े-UP:सीएम योगी के मंत्री का एक और विवादित बयान..राक्षसों से की मुस्लिमों की तुलना..!
बताया जा रहा है कि रिंकी देवी मानसिक रूप से उलझन में थी।इसी लिए उसने मरने का फ़ैसला कर लिया था।थाना प्रभारी ने बताया कि महिला से पूछा गया है कि उसने यह क़दम क्यों उठाया है तो उसने अपनी मानसिक उलझन का हवाला दिया है।महिला ने किसी के भी खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज कराई है।और वह अपने पति के साथ रहने में खुश है।
