Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

lockdown 3:क्या फतेहपुर में सोमवार से लॉकडाउन में छूट मिलने वाली है..!

lockdown 3:क्या फतेहपुर में सोमवार से लॉकडाउन में छूट मिलने वाली है..!
फतेहपुर lockdown 3 सांकेतिक फ़ोटो साभार-गूगल।

लॉकडाउन का तीसरा चरण चार मई से शुरू हो रहा है..इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाजरी जारी होने के बाद रविवार शाम यूपी सरकार ने भी राज्य के लिए गाइडलाइन जारी की है..फतेहपुर में क्या कुछ छूट मिलने जा रही है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट।

फतेहपुर:लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के मामले देश में तेज़ी से बढ़ रहे हैं।यूपी के कई ज़िले भी कोरोना के चपेट में हैं।लेकिन फतेहपुर में अब तक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है।जिसके चलते जनपद ग्रीन जोन की श्रेणी में है।

ये भी पढ़े-कोरोना:कानपुर में पुलिस के जवानों में तेज़ी से फैल रहा संक्रमण..SSP के पीआरओ की रिपोर्ट आई पॉजिटिव..!

लॉकडाउन का तीसरा चरण सोमवार चार मई से प्रारम्भ हो रहा है।इस चरण में केंद्र सरकार की तरफ़ से लॉकडाउन में कई तरह की छूट देने की बात कही गई है।रविवार शाम यूपी सरकार की तरफ़ से भी छूट को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है।

फतेहपुर ग्रीन जोन में है।जिसके चलते यहां लॉकडाउन में छूट मिलने की उम्मीद जनपदवासी कर रहे हैं।शनिवार को डीएम संजीव सिंह ने स्पष्ट किया था कि अग्रिम आदेशो तक ज़िले में लॉकडाउन पूर्व की भांति ही लागू रहेगा।अब जबकि रविवार को राज्य सरकार की तरफ़ से गाइडलाइन जारी कर दी गई है।तो ज़िले में भी उसका पालन होगा।

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

ये भी पढ़े-lockdown:फतेहपुर में एक पिता को है दो महीने से..अपने बेटे के शव का इंतजार..!

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

जानकारी के अनुसार डीएम संजीव सिंह ने बताया है कि ज़िले में आवश्यक सामानों की दुकानें पहले से ही खोली जा रहीं थीं।अब लॉकडाउन तीन को लेकर जो गाइडलाइन राज्य सरकार की तरफ़ से आई है उसके अनुसार कार्य करने की योजना बनाई जा रही है।एक मीडिया संस्थान को जानकारी देते हुए डीएम ने बताया है कि आबकारी दुकानों को खोलने को लेकर सोमवार तक आबकारी विभाग की तरफ़ से गाइडलाइन जारी की जाएगी जिसके बाद ही विचार करके सरकारी शराब की दुकानों को खोले जाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

ये भी पढ़े-lockdown:फतेहपुर से पिकअप में सब्जी लेकर मंडी जा रहे किसान सड़क हादसे का शिकार..एक की मौत,आठ घायल..!

उन्होंने बताया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी तरह की एकल दुकानें सोमवार से खुलेंगी।शहरी क्षेत्रों में फ़िलहाल आवश्यक सामानों की दुकानों के साथ, मोबाइल रिपेयर की दुकानें, कृषि सम्बन्धी दुकानें, भवन निर्माण सम्बन्धी दुकानों को खोले जाने की योजना है। fatehpur lockdown 3

यहाँ यह स्पष्ट कर दें कि ख़बर लिखे जाने तक जिला प्रशासन की तरफ़ से लॉकडाउन 3 को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक आदेश या बयान नहीं जारी हुआ है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us