Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में नहीं रुक रहा अवैध मौरंग खनन का सिलसिला कोर्रा औऱ रामनगर में माफिया दे रहे सरकार को चुनौती

Fatehpur News : फतेहपुर में नहीं रुक रहा अवैध मौरंग खनन का सिलसिला कोर्रा औऱ रामनगर में माफिया  दे रहे सरकार को चुनौती
फतेहपुर में अवैध बालू खनन

मुख्यमंत्री योगी भले ही जीरो टॉलरेंस की बात कर रहें हों, लेकिन यूपी के फतेहपुर में खनन माफिया नियमों को बला-ए-ताक पर रखकर खदानों से धड़ल्ले से अवैध मौरंग खनन करा खुले तौर पर योगी सरकार को चुनौती देने का काम कर रहे हैं.फतेहपुर की कोर्रा कनक औऱ रामनगर कौहन खदान से हर रोज़ करोड़ो का लाल सोना माफिया लूट रहे हैं.

Fatehpur News : खनन माफियाओं के लिए लाल सोने की लूट का मुफ़ीद अड्डा बना यूपी का फतेहपुर जिला योगी सरकार के लिए चुनौती बन गया है. मुख्यमंत्री योगी के संज्ञान लेने के बावजूद ज़िले की मौरंग खदानों में नियम विरुद्ध हो रहा खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है.

सीएम योगी की सख़्ती के बावजूद बालू माफियाओं के बढ़े हुए मंसूबों ने सरकार की किरकिरी करा रखी है. हाल ही में फतेहपुर की कोर्रा कनक कम्पोजिट खदान का सोशल मीडिया में वायरल हुआ जलधारा से अवैध खनन का वीडियो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर कर  योगी सरकार पर हमला बोला था.

जिसके बाद डीएम ने जांच के लिए टीम गठित की थी, जलधारा से मौरंग निकाले जाने की पुष्टि हुई, औऱ 5 लाख का जुर्माना खनन अधिकारी ने लगाया. लेकिन बावजूद इसके खदान में जलधारा से मौरंग निकालने का सिलसिला जारी है.

रामनगर कौहन में जमकर हो रही लूट..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन मोरंग खदान में भी अवैध खनन का दौर जारी है. माफिया नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से अवैध खनन कराने में जुटे हैं. सूत्र बताते हैं कि जिम्मेदार अधिकारी सबकुछ जानते हुए अंजान बने हुए हैं. जिसके पीछे की वजह सबकी हिस्सेदारी है. 

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

उल्लेखनीय है कि ज़िले में मची लाल सोने की लूट की शिकायत केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी शासन स्तर पर कर चुकी हैं. लेकिन खदान संचालको पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us