Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बिजली कटौती से परेशान क्षेत्रवासियों ने किया बिजली उपकेन्द्र का घेराव..फीडर छोड़ भागे कर्मचारी!

फतेहपुर:बिजली कटौती से परेशान क्षेत्रवासियों ने किया बिजली उपकेन्द्र का घेराव..फीडर छोड़ भागे कर्मचारी!
विद्युत उपकेंद्र का घेराव करते ग्रामीण

फतेहपुर:पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान क्षेत्र वासियों ने शाह फीडर का घेराव कर जमकर हंगामा किया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते पड़ रही भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है।साथ ही बिजली विभाग का लापरवाह पूर्ण रवैया लोगों के जख्मों में नमक लगाने का काम कर रहा है।मंगलवार को बिजली की अघोषित कटौती से परेशान होकर बहुआ विकास खण्ड के बनरसी गाँव के लोगों ने शाह स्थित विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जमकर हंगामा काटा।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-भीषण गर्मी से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त..पानी का भी संकट गहराया..प्यास से तड़प तड़पकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत.!

शाह फीडर का घेराव करने आए गाँव वालों ने बताया कि पिछले माह की 23 तारीख से लगातार बिजली की अघोषित कटौती जारी है।दिन और रात मिलाकर बमुश्किल एक से दो घण्टे ही बिजली आ पाती है।जिस वजह से लोगों को इस भीषण गर्मी में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गाँव वालों को देखते ही भाग खड़े हुए कर्मचारी...

Read More: यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

शाह फीडर का घेराव करने आए गाँव वालों को देखकर फीडर में मौजूद सभी कर्मचारी मौके से गायब हो गए।जब तक फीडर में लोग हंगामा करते रहे तब तक वहाँ कोई नहीं आया।काफ़ी देर बाद आए एक कर्मचारी को गाँव वालों ने बिजली सुधार करने के लिए 24 घण्टे का समय देते हुए कहा है कि यदि बिजली नहीं सुधरी तो हम लोग फीडर में ताला डाल इसे बन्द कर देंगे।

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

बनरसी में बढ़ी पानी की समस्या...

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

ज़िले में चल रही पानी की किल्लत के बीच बहुआ विकास खण्ड के बनरसी गाँव मे पानी की समस्या ने बिजली की कटौती के चलते और भी भयावह रूप ले चुकी है।
आपको बता दे कि बनरसी में पीने के पानी के लिए एकमात्र सहारा सरकारी पानी की टँकी ही है जो बिजली न आने के चलते शोपीस बनी हुई है। गाँव मे कुएं सुख चुके हैं,हैंडपंपों से भी पानी निकलना बंद हो चुका है।ऐसे में गाँव वालों के लिए पानी की टँकी ही एक सहारा थी लेकिन बिजली न मिलने के चलते उसकी भी सप्लाई ठप हो चुकी है।

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us