Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:तानाशाह हेडमास्टर ने महिला शिक्षामित्र को बुरी तरह पीटा..बीएसए से शिकायत!

फतेहपुर:तानाशाह हेडमास्टर ने महिला शिक्षामित्र को बुरी तरह पीटा..बीएसए से शिकायत!
प्रतीकात्मक फोटो

बहुआ विकास खण्ड के अंतर्गत एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात हेडमास्टर ने सोमवार को अपने ही विद्यालय में तैनात एक महिला शिक्षामित्र को जमकर पीटा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: क़रीब एक साल से अपने तानाशाहपूर्ण रवैये से अपने ही विद्यालय में तैनात महिला शिक्षामित्रों को परेशान करने वाली हेडमास्टर करुणा देवी तिवारी ने सोमवार को मर्यादा की सारी हदें पार कर दी और शिक्षामित्र राजवंती देवी को पीट दिया।

बताया जा रहा है कि बहुआ विकास खण्ड के पैनाकला प्राथमिक विद्यालय में तैनात हेडमास्टर करुणा देवी तिवारी अपने तानाशाह पूर्ण रैवये के चलते काफ़ी विवादित रहीं हैं।साथी अध्यापकों से दोषपूर्ण व्यवहार के साथ तमाम वित्तीय गड़बड़ियों के चलते कई बार निलंबित भी हो चुकीं हैं।पर बेसिक शिक्षा विभाग में चलते सेंटिग के खेल के कारण वो कुछ दिनों के बाद बहाल भी हो जाती थी जिसके चलते उनका दिमाग सातवे आसमान में है।

यह भी पढ़े: शिक्षा माफियाओं के आगे नतमस्तक हुआ जिला प्रशासन शास्त्री की परीक्षाओं में खुलेआम नकल.!

हेडमास्टर के कारनामों का ताज़ा मामला सोमवार को फिर आया जब हेडमास्टर ने विद्यालय के भीतर ही महिला शिक्षामित्र राजवंती देवी के साथ पहले तो गाली गलौज की फ़िर उसके बाद कई थप्पड़ भी जड़ दिए।इस घटना के बाद पीड़ित शिक्षामित्र राजवंती और उसी विद्यालय में तैनात एक अन्य महिला शिक्षामित्र कार्तिकी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से पत्र लिखकर अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

बेसिक शिक्षा विभाग में चर्चित है करुणा देवी का तानाशाहपूर्ण रवैया...

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

ज़िले के बेसिक शिक्षा विभाग के अंदर करुणा देवी तिवारी अपने हिटलरशाही व्यवहार के चलते बदनाम है।कई बार निलंबन की कार्यवाही होने के बावजूद करुणा देवी के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।पीड़ित महिला शिक्षामित्रो का आरोप है कि करुणा देवी ने विद्यालय के अंदर हम लोगों को कभी बैठने के लिए एक कुर्सी तक नहीं दी इतना ही नहीं बीते एक साल में कई बार सार्वजनिक रूप से तो कभी कक्षा शिक्षण के दौरान हम लोगों को गाली गलौज करना करुणा देवी के स्वभाव में था।

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

एबीएसए ने कहा मामला संज्ञान में..होगी जांच...

इस पूरे प्रकरण में युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है मंगलवार को विद्यालय पहुंच जांच की जाएगी।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us