
फतेहपुर:शीतलहर चलने से पारा लुढ़का..बढ़ी ठंड..अगले दो दिनों में और बढ़ेगी सर्दी.!
On
शीत लहर चलने से ठंड बढ़ गई है।लगातार हो रही तापमान में गिरावट के चलते अब सर्दी हाड़कपाउँ हो चली है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
फतेहपुर:समूचे उत्तर भारत में बीते दो दिनों से चल रही शीत लहर के चलते ठंड बढ़ गई है।मंगलवार शाम को सड़को पर सन्नाटा दिखा ज्यादातर लोग बग़ैर किसी ज़रूरी काम के घरों से बाहर नहीं निकले।गाँवो में ज्यादातर लोग पूरा दिन अलाव के सहारे बैठे रहे।

बुधवार को ज़िले में पारा और लुढ़क गया वेदर रिपोर्ट के अनुसार फतेहपुर में पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।बढ़ती ठंड को देखते हुए मंगलवार देर रात डीएम ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों के समय मे परिवर्तन करते हुए सुबह 10 बजे से 3 बजे तक कर दिया।लेक़िन यदि ऐसी ही ठंड पड़ी तो जिलाधिकारी 1 से 8 तक सभी स्कूलों को कुछ दिनों तक के लिए बन्द कर सकते हैं।


Tags:
Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 23:17:05
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
