Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:Exclusive:चौक अतिक्रमण:प्रशासन के खिलाफ चौक व्यापारियों ने फूंका बिगुल-पूर्ण बन्दी के साथ अनशन का ऐलान

फ़तेहपुर:Exclusive:चौक अतिक्रमण:प्रशासन के खिलाफ चौक व्यापारियों ने फूंका बिगुल-पूर्ण बन्दी के साथ अनशन का ऐलान
चौक के प्रतिष्ठान बंद करते व्यापारी

शहर में पिछले कई महीनों से चल रहा अतिक्रमण अभियान अब चौक पहुंच चुका है, चौक में अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर व्यापारी औऱ प्रशासन अब आमने सामने आ गए हैं.पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: धमकी,चेतावनी या कुछ औऱ एन-केन-प्रकारेण जैसे भी हो बस चौक बच जाए।जिलाधिकारी से मिन्नते की,विधायक से मिले,सांसद से मिले यहां तक कि बाबा(योगी आदित्यनाथ) को भी मैसेज पहुंचा दिया गया की चौक को बचा लो ,लेक़िन बात बनी नहीं हा कुछ रियायत जरूर मिल गई।
जी हां हम बात कर रहे है चौक अतिक्रमण की पिछले एक हफ़्ते से चौक अतिक्रमण को लेकर चल रहे हाई-वोल्टेज ड्रामे में अब एक नया मोड़ आ गया है गुरुवार की शाम एक बार फ़िर चौक के व्यापारियों ने चौक में अतिक्रमण अभियान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया औऱ अब शुक्रवार से पूर्ण चौक बन्दी की घोषणा कर चौक चौराहे में अनसन पर बैठने का एलान कर दिया।


आपको बता दे कि चौक पहुंचे अतिक्रमण अभियान को लेकर पिछले एक हफ़्ते से व्यापारियों और जिलाधिकारी के बीच वार्ताओं का दौर चल रहा है जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह ने व्यापारियों से बातचीत करते हुए मानक में आधे मीटर की कटौती भी की है उसके बावजूद व्यापारी चौक में किसी भी प्रकार के मानक का विरोध कर रहें हैं।पिछले हफ़्ते चौक का मुआयना कर सदर विधायक विक्रम सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा था कि चौक में किसी भी प्रकार से व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा,वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी किसी भी तरह से चौक के मानक को साढ़े नौ मीटर से कम करने के मूड में नहीं है।
युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने कहा कि अब प्रशासन से कोई बात नहीं होगी हम सभी व्यापारी शुक्रवार से पूर्ण चौक बन्दी कर अनसन में बैठेंगे औऱ जरूरत पड़ी भूख हड़ताल भी करेंगे अब हम चौक में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे..

अफवाहों का बाजार गर्म..

शहर के साथ साथ पूरे जनपद की निगाह इस वक्त चौक में अतिक्रमण अभियान को लेकर है पूरे जिले में कयासों और अफवाहों का बाज़ार गर्म है, सूत्रों की मानें तो जिले के एक जनप्रतिनिधि द्वारा मुख्यमंत्री से जिलाधिकारी के तबादले की पुरजोर कोशिश की जा रही है वहीं दूसरी ओर एक मंत्री द्वारा जिलाधिकारी के पक्ष में मुख्यमंत्री से उनको कुछ दिन औऱ फतेहपुर में बनाए रखने की सिफारिश की गई है..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग

पूरे ज़िले में चौक के व्यापारियों के खिलाफ माहौल..

Read More: यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

चौक में अतिक्रमण अभियान रुकवाने के लिए पूरे जिले में चौक के व्यापारियों के खिलाफ माहौल बना हुआ है,लोगों का साफ़ तौर पर कहना है कि जब चौक के अलावा पूरा शहर अतिक्रमण अभियान के जद में था औऱ तोड़फोड़ शुरू थी तब चौक के व्यापारी क्यों हांथ पर हांथ रखे बैठे हुए थे।

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

अब देखने वाली बात होगी की शहर के तमाम बड़े प्रतिष्ठानों और होटलों के सामने घुटने न टेकने वाला जिलाधिकारी का अतिक्रमण अभियान क्या चौक में चौक के व्यापारियों के आगे दम तोड़ देगा या बदस्तूर जारी रहेगा....

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us