Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:जनमानस को बचाने के लिए छात्रों ने की पहल,किया रक्तदान..!

फ़तेहपुर:जनमानस को बचाने के लिए छात्रों ने की पहल,किया रक्तदान..!
रक्तदान करते छात्र साथ में डॉक्टर

रक्तदान को महादान कहा जाता है क्योंकि शरीर का यही तत्व जीवन और मृत्यु के बीच की एक कड़ी है।जिसके मिलने से किसी इंसान को जीवन मिल भी सकता है और न मिलने पर उसकी मौत भी हो सकती है। एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: प्रताप कॉलेज ऑफ हॉयर एजुकेशन सिंधाव में एचडीएफसी बैंक की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 50 डीएलएड प्रशिक्षुओं के साथ शिक्षकों ने रक्तदान किया। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से आयी टीम ने रक्त लिया। बुधवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक टीम के प्रभारी डॉ के के पांडेय के नेतृत्व में कॉलेज पहुंची। यहां जांच पड़ताल के बाद कुल 50 डीएलएड प्रशिक्षुओं ने रक्त दान किया। डॉ के के पांडेय ने बताया कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं होती है।

कॉलेज के प्रबन्धक बिजेंद्र बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह भदौरिया ने रक्तदान करने वाले प्रशिक्षुओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर कहा कि रक्तदान महादान होता है। एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। एचडीएफसी बैंक के ऑपरेशन मैनेजर नीरज दुबे ने कहा कि हमारा बैंक सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में पीछे नहीं है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ मनोज सिंह, सौरभ दीक्षित, डॉ नंदकिशोर, डॉ दीपाली, डॉ विभा पांडेय, अतुल कुमार, रोहित सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us