Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:बाल भारती के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम..आकर्षण का केंद्र रहा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ.!

फ़तेहपुर:बाल भारती के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम..आकर्षण का केंद्र रहा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

शहर के बाल भारती विद्या मंदिर विद्यालय में रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ..इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर युगान्तर प्रवाह के संरक्षक व देश के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर अवस्थी ने शिरकत की..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:रविवार को ज़िले के देवीगंज इलाक़े में स्थित बाल भारती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।

ये भी पढ़े-UP पंचायत चुनाव:कांग्रेस ने किया ऐलान..पूरे दम के साथ लड़ेंगे चुनाव..!

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए युगान्तर प्रवाह समूह के संरक्षक व देश के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर अवस्थी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इसके बाद छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।वंदना के साथ शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला क़रीब पांच घण्टे तक चला जिसमें छात्र, छात्राओं द्वारा देशभक्ति, समाजिक, व हास्य के एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गईं।

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर-सही-सही बताओगे तो होगा भाजपा का फ़ायदा-राजू श्रीवास्तव.!

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

इन कार्यक्रमों में सबसे ज़्यादा वाहवाही बच्चों द्वारा प्रस्तुत बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम ने लूटी।इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने समाज के लिए बहुत ही खूबसूरत सन्देश दिया।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

विद्यालय के कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि और युगान्तर प्रवाह (yugantar pravah) समूह के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार प्रेमशंकर अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाल भारती विद्यालय उस दौर से शिक्षा देने का कार्य कर रहा है जब शिक्षा का व्यवसायीकरण नहीं था। उन्होंने कहा ये विद्यालय अपनी गुणवत्तापूर्ण  ज़मीनी शिक्षा के लिए हमेसा याद किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट राजेशमोहन शुक्ला ने की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक धर्मराज मिश्रा,प्रधानाचार्य धर्मकांत मिश्रा, रतन सिंह व अवधेश नरायण द्विवेदी और विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में अभिवावक व लोग उपस्थित रहे।

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us