Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Double Murder In Etawah: बुजुर्ग दम्पत्ति को फावड़े से काट डाला ! बेटे और बहू पर गहराया शक

Double Murder In Etawah: बुजुर्ग दम्पत्ति को फावड़े से काट डाला ! बेटे और बहू पर गहराया शक
इटावा के इकदिल में डबल मर्डर से सनसनी, फोटो साभार सोशल मीडिया

यूपी के इटावा में बुजुर्ग दंपति की हत्या

इटावा (Etawa) के इकदिल में दम्पत्ति (Couple) की फावड़े (Shovel) से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. वही इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम व डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाये है. इस घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है, फिलहाल घटना के बाद से मृतक के बेटे और बहू फरार हैं. जिन पर शक की सुइयां गहरा रही हैं.

दम्पत्ति की फावड़े से की गई हत्या, बेटे व बहु पर शक

जानकारी के मुताबिक ईकदिल थाना क्षेत्र के उधन्नपुरा नगला पूठ गांव में रहने वाले 58 वर्षीय आसाराम और 55 वर्षीय उनकी पत्नी व बच्चे राजधानी दिल्ली में रहते थे. उनके बेटे से जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था जिसके चलते वह दिल्ली से पत्नी के साथ अपने गांव की जमीन बेचने के लिए आए थे रात का फायदा उठाते हुए हमलावरो ने फावड़े से दम्पति की हत्या कर दी. सूचना पर इलाके के सनसनी मच गयी, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा. फरार बेटे-बहू व अन्य एक आदमी की तलाश शुरू कर दी है.

मृतक ने कर रखी थी दो शादियां, जमीनी विवाद में हत्या

ग्रामीणों के मुताबिक सुबह जैसे ही वृद्ध दंपति की मौत की सूचना गांव में फैली तभी से उनका बड़ा बेटा और बहु फरार है उनकी हत्या प्रॉपर्टी को लेकर की गई है. आसाराम की पहली पत्नी से दो लड़के हैं जिनका नाम अमित और राहुल है जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटियां है आसाराम जमीन बेचने के लिए दिल्ली से घर आए थे इस घटना के बाद पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. 

शक की सुइयां बहु-बेटे पर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि इलाके में डबल मर्डर (Double Murder) की जानकारी मिली थी पहली बार में यह पारिवारिक विवाद (Family Dispute) लग रहा है जिस वजह से इनका मर्डर किया गया है, क्योंकि मृतक ने दो शादियां कर रखी थी.

इसी को लेकर उनके घर में हमेशा विवाद बना रहता था करीब दो सप्ताह पहले मृतक राजधानी दिल्ली से इटावा अपनी जमीन को बेचने के लिए आए थे कि तभी सोमवार की देर रात उनकी हत्या कर दी गई है इस घटना के बाद से ही मृतक का बड़ा बेटा और बहू फरार है इसलिए शक की सुई उन्ही पर घूम रही है फिलहाल पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us