Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:फतेहपुर में बहुत तेज़ हो गई है रफ़्तार..पिछले दो दिनों में 25 नए केस..एक की मौत..!

कोरोना:फतेहपुर में बहुत तेज़ हो गई है रफ़्तार..पिछले दो दिनों में 25 नए केस..एक की मौत..!
Fatehpur corona virus. सांकेतिक फ़ोटो।

ज़िले में कोरोना की रफ़्तार अब बहुत तेज़ हो गई है।हर रोज़ बड़ी संख्या में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं..मंगलवार को 13 नए कोरोना मरीज़ो की पुष्टि हुई है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:जनपद में कोरोना के केसों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से ज़िले में सनसनी फैली हुई है।हर रोज़ बड़ी मात्रा में कोरोना के मरीज़ बढ़ रहे हैं।मंगलवार को जनपद में 13 नए कोरोना पाज़िटिव केसों की पुष्टि हुई।इसके पहले सोमवार को 12 नए केस सामने आए थे।दो दिनों के अंदर कुल 25 नए केस सामने आने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है।इस बीच एक महिला की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी हो गई है।जिसकी पुष्टि डीएम द्वारा की गई है।

ये भी पढ़ें-UP:मेडिकल एशोसिएशन के अध्यक्ष की कोरोना से मौत..!

डीएम द्वारा जारी की गई प्रेस नोट के अनुसार मंगलवार को शहर क्षेत्र के मसवानी निवासी दो व्यक्ति, सिविल कोर्ट परिसर में तैनात एक महिला कर्मी, कटरा अब्दुलगनी निवासी एक व्यक्ति कोरोना पाज़िटिव निकले हैं।

ग्रामीण इलाकों की बात करें तो खजुहा (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ) निवासी एक महिला, जीटी रोड पूर्वी बाईपास ब्लाक ऐरायां थाना खागा निवासी एक व्यक्ति, लोहाई बाजार थाना खागा निवासी एक व्यक्ति, ब्राह्मण टोला थाना खागा निवासी एक व्यक्ति, ग्राम ब्राह्मणपुर थाना ललौली, ब्लाक अशोथर निवासी एक व्यक्ति, प्रेमनगर थाना सुल्तानपुर घोष निवासी एक व्यक्ति, ग्राम खदरा थाना औंग निवासी दो महिला कोरोना पाज़िटिव निकले हैं।

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

डीएम ने जानकारी देते हुए बताया है कि ग्राम रानीपुर थाना मलवां निवासी एक महिला की उपचार के दौरान कानपुर में 13 जुलाई को मौत हो गई है।मृतक महिला की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पाज़िटिव आई है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

फतेहपुर कोरोना ग्राफ़..

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

कुल सैम्पल-8721

कुल प्राप्त रिपोर्ट-7675

कुल कोरोना पाज़िटिव-242

कुल एक्टिव केस-87

अब तक डिस्चार्ज हुए-154

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us