Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:फतेहपुर में संक्रमित भतीज़े के सम्पर्क में आए चाचा की मौत..दहशत में शहरी..!

कोरोना:फतेहपुर में संक्रमित भतीज़े के सम्पर्क में आए चाचा की मौत..दहशत में शहरी..!
Fatehpur corona virus. सांकेतिक फ़ोटो।

बुधवार को फतेहपुर शहर में उस वक्त हड़कम्प मच गया..जब एक अधेड़ की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर ही मौत हो गई..शाम को मृतक की रिपोर्ट कोरोना पाज़िटिव आई है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले का प्रशासन कोरोना संक्रमण को लेकर किस क़दर बेफिक्र हो गया है!इसकी ताज़ी बानगी बुधवार को देखने को मिली है।जानकारी के अनुसार शहर के दक्षिणी गौतम नगर निवासी एक अधेड़ की बुधवार सुबह घर के अंदर ही मौत हो गई।अधेड़ की मौत से पूरे शहर में हड़कम्प मच गया।चूंकि मृतक का भतीजा कोरोना पाज़िटिव था।जिसकी रिपोर्ट 27 जून को पाजीटिव आई थी।जिसके चलते लोगों को आशंका थी कि अधेड़ की मौत भी कोरोना की वजह से हुई है।

ये भी पढ़ें-भारत का मिडिल क्लास अच्छा है..उसे भत्ता नहीं..बस व्हाट्सएप पर मीम और वीडियो चाहिए..!

भतीज़े के कोरोना पाज़िटिव आने के बाद घर के बाकी सदस्यों की भी सैंपलिंग हुई थी।लेकिन बुधवार को रिपोर्ट आने के पहले ही चाचा की मौत हो गई।लोगों को जैसे आशंका थी वैसा ही हुआ,शाम को मृतक की रिपोर्ट भी कोरोना पाज़िटिव आ जाने के बाद शहर में दहशत फैल गई।ज़िले की कोरोना सेल से जुड़े जिला महामारी विज्ञानी डॉक्टर अब्दुल्लाह ने बताया कि मृतक बीते कई सालों से गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे थे।उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया है कि बीते एक पखवाड़े से मृतक ने खाना पीना भी छोड़ दिया था।बुधवार सुबह अचानक मौत हो गई।उन्होंने बताया कि चूंकि मृतक का भतीजा कोरोना पाज़िटिव निकला इस लिए उसकी भी सैंपलिंग कराई गई थी।मृतक की रिपोर्ट बुधवार शाम पॉजीटिव आई है।लेकिन उसके अंदर कोरोना के किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं थे।

प्रशासन की लापरवाही शहर वासियों पर पड़ सकती है भारी..

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

शहर में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा बढ़ रहा है।बावजूद इसके प्रशासन कोरोना को लेकर संज़ीदा नहीं दिखाई पड़ रहा है।लोगों का आरोप है कि शहर में लगातार संक्रमित निकल रहे हैं बावजूद इसके प्रशासन कोरोना संक्रमित इलाकों को सील नहीं कर रहा है।केवल कागजों में ही इलाकों को कंटेन्मेंट एरिया घोषित किया गया है।

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us