Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:फतेहपुर में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल..पति पत्नी समेत डेढ़ दर्जन नए पाज़िटिव..!

कोरोना:फतेहपुर में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल..पति पत्नी समेत डेढ़ दर्जन नए पाज़िटिव..!
फतेहपुर:संक्रमितों को लेने गाँव पहुचीं टीम।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह।

फतेहपुर में कोरोना के मामले खतरनाक तरीक़े से बढ़ने लगे हैं..गुरुवार को एक साथ 18 नए कोरोना पाज़िटिव केस सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में एक बार फ़िर से कोरोना बम फूटा है।ज़िले में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब बढ़कर 86 हो गई है।डीएम द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार हँसवा ब्लाक के मटिहा में दो,ब्लाक भिटौरा के अहमदपुर में एक, ब्लाक भिटौरा के रजीपुर में तीन,ब्लाक ऐराया के सरसई बुजुर्ग में एक,ब्लाक हथगाम के नौबस्ता में दो, ब्लाक विजयीपुर के ग्राम गाजीपुर में चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।

ये भी पढ़े-तांत्रिक बाबा की कोरोना से मौत..हाँथ चूमकर करता था इलाज़..कई भक्त पाज़िटिव मचा हड़कम्प..!

हँसवा ब्लाक के मटिहा गाँव में गुरुवार को दो संक्रमित मिले हैं।जोकि पति पत्नी हैं।दोनों हाल ही में गुड़गांव से वापस लौटे थे।दोनों की कोरोना रिपोर्ट पाज़िटिव आने के बाद गाँव पहुँची मेडिकल की टीम एम्बुलेंस से थरियांव में बने कोविड L1 हॉस्पिटल ले गई है।

डीएम द्वारा जारी हुई सूची में यह स्पष्ट किया गया है कि गुरुवार को फतेहपुर के कोरोना आंकड़ो में दिखाई दे रहे कुल 86 मरीज़ो में से 5 मरीज़ जनपद के सेंटर में भर्ती नहीं है।लेक़िन फतेहपुर के निवासी है।बताया गया है कि इनमें से 4 लोग जो गुड़गांव से कानपुर पहुँचे थे और वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।और एक महिला बीते पांच महीने से जनपद प्रयागराज में अपने दामाद के यहां रह रही है।और वहीं भर्ती है।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

ज़िले में कोरोना के मामलों में जिस तरह से वृद्धि हो रही है।वो बेहद खतरनाक है।जनपद वासियों के साथ साथ प्रशासन की लापरवाही ज़िले के लोगों को भारी पड़ सकती है।ज़िले में जिस तरह से बिना मास्क पहने रोडो पर लोग बेरोक टोक घूम रहे हैं।सोशल डिस्टेंसिग का कोई मायने ज़िले में नहीं रह गया है।जिसके चलते संक्रमण के और भी तेज़ी के साथ फैलने की सम्भावना बढ़ रही है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

फतेहपुर का कोरोना ग्राफ़.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कुल लिए गए सैम्पल-2859

कुल रिपोर्ट प्राप्त-2511

आज प्राप्त कोरोना पाज़िटिव-13(कानपुर में भर्ती चार और प्रयागराज में भर्ती 1 महिला मरीज़ को छोड़कर)

कुल कोरोना पाज़िटिव-86

कोरोना एक्टिव केस-44

ठीक हो चुके मरीज़-42

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us