Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CM Yogi Visit Today: बाढ़ पीड़ित तीन जिलों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी

CM Yogi Visit Today: बाढ़ पीड़ित तीन जिलों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी
CM Yogi Visit Today

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath Visit Today) बुधवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित तीन जिलों को दौरा करेंगें. सबसे पहले वह गाजीपुर (Ghazipur News) जाएंगें, वहां से चंदौली (Chandauli News) औऱ शाम को वाराणसी जाएंगें.वाराणसी (CM In Varanasi) में ही सीएम का रात्रि विश्राम है.

CM Yogi Visit Today:उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बाढ़ (Flood In UP) का प्रकोप है.दोनों प्रमुख नदियां गंगा औऱ यमुना भयंकर उफ़ान पर है.जिसके चलते लाखों लोग प्रभावित है.बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित तीन जिलों का दौरा करेंगें.सीएम प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगें.

मुख्यमंत्री के जारी हुए कार्यक्रम (CM Yogi Visit Program Today) के अनुसार वह दोपहर 12:30 बजे लखनऊ से गाजीपुर (Flood In Ghazipur) के लिए निकलेंगे.यहाँ बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा करने के बाद वह चंदौली (Flood In Chandauli) पहुँचेंगें. 

चंदौली में मुख्यमंत्री का बाढ़ पीड़ितों से मिलने, जनप्रतिनिधियों औऱ अधिकारियों के साथ बैठक करने का भी कार्यक्रम है.इसके बाद चंदौली (chandauli news today) से 4:15 पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर वाराणसी के लिए उड़ जाएगा.यहाँ भी वह बाढ़ग्रस्त (Flood In Varanasi) इलाकों का हवाई दौरा करेंगे. फिर वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगें. गुरुवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री पूजा करेंगें.(ghazipur badh news today)

प्रयागराज, फतेहपुर, बाँदा औऱ हमीरपुर भी हैं बुरी तरह प्रभावित..

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

गंगा औऱ यमुना नदियों के बीच बसे प्रयागराज औऱ फतेहपुर में भी बाढ़ का प्रकोप जारी है.प्रयागराज (Flood In Prayagraj) में गंगा का पानी आधे शहर में घुसा हुआ है. गलियों में नावें चल रही है.मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का बोट से दौरा किया था. फतेहपुर (Flood In Fatehpur) में भी यमुना किनारे बसे करीब दो दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित हैं.बाँदा औऱ हमीरपुर में भी बाढ़ का असर है.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us