Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mulayam Singh Yadav के निधन पर सीएम योगी ने की ये प्रमुख घोषणाएं

Mulayam Singh Yadav के निधन पर सीएम योगी ने की ये प्रमुख घोषणाएं

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया.उनके निधन पर पूरे देश से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं.निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए यूपी सरकार की तरफ़ से कई प्रमुख घोषणाएं की हैं. CM Yogi Statement on Mulayam Singh Yadav death

Mulayam Singh Yadav : समाजवादी पार्टी के संस्थापक व यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया.वह बीते आठ दिनों से मेदांता में लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम पर थे. मुलायम के निधन पर पूरे देश से शोक संवेदना व्यक्त की जा रही हैं.प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह के साथ की आठ फ़ोटो शेयर कर उन्हें याद किया औऱ उन्हें लोकतंत्र का सच्चा सिपाही बताया.

सीएम योगी ने की राजकीय शोक की घोषणा..

मुलायम सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सीएम ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा

 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है.उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है.ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ."

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

सीएम ने आगे लिखा कि

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

"श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है.उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा.शोक की इस घड़ी में उनके पुत्र श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं."

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

सैफई में होगा अंतिम संस्कार..

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया गया है कि मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गाँव सैफई ले जाया जाएगा, वहीं पर कल यानी 11 अक्टूबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us