Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Banda Boat Accident: बांदा और फतेहपुर की सीमा पर नाव डूबने से बड़ा हादसा,35 से अधिक लोग थे सवार 3 के शव बरामद,बड़ी संख्या में लोग यमुना में फंसे

Banda Boat Accident: बांदा और फतेहपुर की सीमा पर नाव डूबने से बड़ा हादसा,35 से अधिक लोग थे सवार 3 के शव बरामद,बड़ी संख्या में लोग यमुना में फंसे
बांदा और फतेहपुर सीमा पर नाव डूबने से हादसा

Banda Yamuna Boat Accident: बांदा से फतेहपुर यमुना नदी से होकर आ रही नाव एक बड़े हादसे का शिकार हो गई.हादसे में 20 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका है.बताया जा रहा है की नाव में 35 से अधिक लोग सवार थे फतेहपुर की सीमा के नज़दीक यमुना में तेज बहाव के कारण नाव नदी में पलट गई.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Banda Yamuna Boat Accident News Fatehpur News Today In Hindi)

Banda Yamuna Boat Accident Fatehpur News: बांदा से फतेहपुर यमुना नदी से होकर आ रही नाव हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है की फतेहपुर की सीमा के नजदीक मरका घाट के पास तेज़ बहाव के कारण नाव अचानक डूब गई.जानकारी के अनुसार नाव में 35 से अधिक लोग सवार थे. हादसे में मरे तीन लोगों के शव स्थानीय लोगों और पुलिस के माध्यम से निकाल लिए गए हैं जबकि अन्य लोगों के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है.(Banda Yamuna Boat Accident News Fatehpur News Today In Hindi)

स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव में 50 से अधिक लोग सवार होने की बात कही जा रही है. नाव फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के राम नगर कौहन घाट के सामने डूबने की बात भी कुछ लोग कहते है.बताया जा रहा है की नाव डूबने के बाद 5 लोग अपनी जान बचाते हुए तैरकर बाहर निकल गए थे. वहीं इस पूरे मामले में बांदा के डीएम अनुराग पटेल ने बताया कि कोई भी एक पक्के तौर पर नही बता पा रहा है कि नाव में कितने लोग सवार थे. नाव तेज लहरों और बहाव की वजह से डूबी है. बांदा और फतेहपुर पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा की घटना में दुःख जाहिर करते हुए प्रशासन को पूरी मदद करने के लिए सचेत किया है (Banda Yamuna Boat Accident News Fatehpur News Today In Hindi)

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us