Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya Ram Lala Navratri: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से रामनवमी तक रामलला के दिव्य दर्शन ! तीर्थ क्षेत्र ने जारी किया वीडियो

Ayodhya Ram Lala Navratri: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से रामनवमी तक रामलला के दिव्य दर्शन ! तीर्थ क्षेत्र ने जारी किया वीडियो
अयोध्या राम लला, image credit original source

Navratri Ram Lala Darshan

9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पर्व शुरू होने जा रहा है. अयोध्या में रामलला ( Ayodhya Ramlala) की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी (Ramnavmi) और नवरात्रि है इसको लेकर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत से रामनवमी तक विशेष आयोजन और राम लला खादी से निर्मित विशेष वस्त्र (Special Clothes) धारण करेंगे इन वस्त्र में सोने और चांदी की हस्त छपाई भी की गई है.

चैत्र नवरात्रि से रामनवमी तक अयोध्या नगरी में विशेष आयोजन

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के पावन नौ दिन कल, मंगलवार यानी 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहे है. नवरात्रि को लेकर अयोध्या नगरी भी पूरी तैयारी में जुट गई है. हो भी क्यों न हमारे राम जो आ गए हैं. राम मंदिर में रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला चैत्र नवरात्रि और रामनवमी (Ramanavmi) है इसको लेकर अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में श्री राम तीर्थ क्षेत्र की ओर से विशेष आयोजन होंगे. रामलला इन दिनों विशेष वस्त्र धारण करेंगे.

विशेष वस्त्र धारण करेंगे रामलला

अयोध्या में रामलला विराजमान हैं हर दिन भक्तों का रिकॉर्ड तोड़ जनसैलाब दर्शनों के लिए उमड़ रहा है. हर कोई अपने आराध्य के दर्शन करने ने लिए घण्टो लाइन में खड़े होकर दर्शन पा रहा है. अब कल से चैत्र नवरात्रि शुरू होने जा रही हैं. नवरात्रि के पहले दिन से रामनवमी तक मन्दिर परिसर में अद्भुत स्वरूप राम लला का दिखाई देगा. भगवान को पहले दिन से रामनवमी तक विशेष वस्त्र धारण कराए जाएंगे. जो खास तौर पर खादी और कॉटन से निर्मित होंगे. इसमें सोने और चांदी की हस्त छपाई भी की गई है जो बेहद आकर्षक दिखाई देगी. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जारी किया वीडियो

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें भगवान राम लला के सुंदर और अद्भुत वस्त्र का कार्य चल रहा हैं. जिन्हें कारीगर अंतिम रूप दे रहे हैं. वस्त्र की खासियत है कि एक तो यह खादी और कॉटन से निर्मित होंगे. दूसरा इन वस्त्रों में सोने और चांदी की हस्त छपाई भी की गई है. इसके साथ ही वस्त्रों में वैष्णव पद्धति के चिन्ह सुशोभित रहेंगे नवरात्रि के पहले दिन से रामनवमी तक भक्त रामलला के दिव्य रूप में दर्शन कर सकेंगे.

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us