Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Akhilesh Yadav ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ पार्टी के सभी पदाधिकारियों को हटाया भंग की सभी ईकाइयां

Akhilesh Yadav ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ पार्टी के सभी पदाधिकारियों को हटाया भंग की सभी ईकाइयां
Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सभी ईकाइयां भंग कर दी हैं. प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़ सभी पदाधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.. samajwadi party latest news akhilesh yadav

Lucknow News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल करने की रूप रेखा तैयार कर ली है. रविवार को सपा मुखिया ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर सभी पदाधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया. Akhilesh Yadav Latest News

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि-"समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने तत्काल प्रभाव से सपा उ.प्र. के अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय,राज्य, जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है." Samajwadi Party Latest News

माना जा रहा है कि पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर में बुलाया जाएगा. सपा की विधानसभा चुनाव में हार के बाद ही पार्टी संगठन को भंग करने की संभावना जताई जा रही थी.अखिलेश यादव ने चुनाव नतीजे आने के बाद संगठन से बात कर हार के कारणों की समीक्षा की थी.इसके बाद आजमगढ़ व रामपुर में हार से भी सपा को झटका लगा.

इस कारण सपा मुखिया ने संगठन को नए सिरे से गठन करने के लिए यह निर्णय लिया.वैसे भी संगठन बने पांच साल हो गए थे.प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी नई कमेटी नहीं बना पाए थे.हालांकि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पद अभी बहाल रखा गया है.माना जा रहा है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी से लेकर जिला कार्यकारिणी तक व्यापक बदलाव होगा और भितरघातियों को संगठन से बाहर किया जाएगा.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us