Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agra DM BDO Fight: डीएम के इस सवाल पर बीडीओ खो बैठा आपा ! चल गया जूता, लखनऊ तक इस गम्भीर मामले की चर्चा

Agra DM BDO Fight: डीएम के इस सवाल पर बीडीओ खो बैठा आपा ! चल गया जूता, लखनऊ तक इस गम्भीर मामले की चर्चा
डीएम आगरा भानुचन्द्र गोस्वामी, Image Credit Original Source

आगरा न्यूज़ इन हिंदी

आगरा (Agra) से हैरान कर देने वाला मामला (Shocking Case) सामने आया है, कैम्प कार्यालय में बैठक ले रहे डीएम (Dm) से बौखलाए बीडीओ (Bdo) ने अभद्रता कर डाली. बैठक में मौजूद सीडीओ समेत अन्य अधिकारी बीडीओ की हरकत को देख दंग (Shocked) रह गए. एडीओ पंचायत की ओर से रकाबगंज थाने में बीडीओ के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है.

आगरा डीएम के साथ बदसलूकी मुकदमा दर्ज

सीनियर अफसर द्वारा क्षेत्र स्तर की समस्या के समाधान पर पूछे गए एक सवाल पर जूनियर अफसर ने अभद्रता व गाली-गलौज शुरू कर दी यह नजारा देख बैठक में अन्य अधिकारियों के होश उड़ गए. दरअसल मामला ताजनगरी आगरा जनपद (District Agra) का है, वह सीनियर अधिकारी और कोई नहीं बल्कि जिले के जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी (Bhanu Chandra Goswami) हैं. आरोप है कि इनसे खण्ड विकास अधिकारी (Bdo) अनिरुद्ध सिंह चौहान (Anirudh Singh Chauhan) ने केम्प कार्यालय में चल रही बैठक में अभद्रता व गाली-गलौज कर दी. यही नहीं आरोप है कि उनसे हाथापाई भी की गई. बीडीओ ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि मैं किसी से डरता नहीं हूं, वहीं इस हरकत के बाद बीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक ताजनगरी आगरा (Agra) में शुक्रवार को डीएम केम्प कार्यालय ( Camp Office) में शासन स्तर की प्राथमिकता वाली योजनाओं को लेकर बैठक चल रही थी. बैठक की अध्यक्षता डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी (Bhanu Chandra Goswami) कर रहे थे. जिसमें सीडीओ समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी ने बीडीओ बरौली अहीर अनिरुद्ध सिंह चौहान (Anirudh Singh Chauhan) से नगरा कली इलाके में जलभराव की समस्या व अन्य चीज़ों को लेकर प्रश्न किया. डीएम के इस सवाल पर बीडीओ तिलमिला उठे.

bdo_misbebhaved_with_dm_agra_news
बीडीओ अनिरुद्ध सिंह, Image Credit Original Source
बीडीओ ने डीएम से अमर्यादित भाषा का किया प्रयोग

बैठक के बीच में खड़े होकर डीएम से अभद्रता (Misbehaved) कर दी. डीएम ने कहा कि अपनी बात की शैली ठीक करें, कुछ ही देर में बीडीओ का अंदाज ऐसा हो गया जैसे उनके सामने कोई आम इंसान बैठा हो. बीडीओ ने कहा सब काम मैं ही करूंगा, मैं किसी से नहीं डरता. यही नहीं बीडीओ पर हाथापाई का भी आरोप लगा है. बीडीओ की इस हरकत को देख बैठक में मौजूद सीडीओ व अन्य अधिकारी दंग रह गए. फिलहाल बीडीओ की इस अमर्यादित हरकत को लेकर उनके विरुद्ध रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज (Case Registered) किया गया है. 

राजधानी लखनऊ तक मामले की चर्चा बीडीओ के प्रमोशन पर बढ़ा संकट

बीडीओ अनिरूद्ध सिंह चौहान का प्रमोशन (Promotion) प्रस्तावित है इस हरकत के बाद उनके प्रमोशन पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. जिस तरह से डीएम से अमर्यादित भाषा का बीडीओ द्वारा प्रयोग किया गया वह नियम के विरुद्ध है. वहीं डीएम से किये गए इस बर्ताव की चर्चा राजधानी लखनऊ तक गूंज रही है. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि जब यह अधिकारी डीएम जैसे अफसर की नहीं सुन रहा तो आमजनता का क्या सुनेगा. डीएम भानुचंद्र गोस्वामी की ओर से बीडीओ के विरुद्ध शासन स्तर पर रिपोर्ट भेज दी गई है इसके बाद माना जा रहा है की बीडीओ के ऊपर बड़ी कार्रवाई होना तय है.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us