Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:होटल बॉम्बे लॉज में पुलिस की छापेमारी..पकड़े गए दो युवक युवतियां।

Fatehpur News:होटल बॉम्बे लॉज में पुलिस की छापेमारी..पकड़े गए दो युवक युवतियां।
होटल बॉम्बे लॉज फ़तेहपुर।

फ़तेहपुर(Fatehpur News) के कुछ होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा कई सालों से फलफूल रहा है।पुलिस की कई बार छापेमारी के बाउजूद ये धंधा तेजी से बढ़ रहा है।मामूली धाराओं में इंट्री होने के बाद संचालक धड़ल्ले से अपना काम करते है।इससे ये बात तो साफ है कि कहीं न कहीं स्थानीय प्रशासन पर उठने वाले सवाल निराधार नहीं है। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर(Fatehpur News):जिले के कई होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा बहुत तेजी से फलफूल रहा।जिसको रोक पाने में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से नाकाम दिख रहा है।पुलिस और जिला प्रशासन की कई बार छापेमारी के बाउजूद संचालक धड़ल्ले से अपना काम कर रहे हैं इससे ये बाद तो साफ़ है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली कहीं न कहीं संदिग्ध है।

ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बॉम्बे लॉज (Bombay lodge)का है जहां गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की लॉज के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवक और दो युवती पाए गए। पुलिस द्वारा रिकॉर्ड चेक करने पाया गया है कि उन चारों की एंट्री नहीं है। पुलिस द्वारा रिकॉर्ड और युवक युवतियों को कोतवाली लगाया गया जहां हिदायत देकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार युवक और युवतियां बालिग थे और आपस में प्रेम करते थे।और सभी स्थानीय निवासी है। जबकि होटल मैनेजर के खिलाफ सराय एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।(Fatehpur News)

जब पुलिस कर्मी ने कहा बालिग़ बना सकते हैं संबंध।

जानकारी देते हुए एक पुलिस कर्मी ने कहा सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइंस के अनुसार बालिग़ युवक युवतियां आपसी मर्जी से बना सकते हैं संबंध। इसके बाउजूद लॉज में पूछताछ के बाद युवक युवतियों को क्यों नहीं छोड़ा जाता है?और उनके परिजनों को सुपुर्दगी क्यों दी जाती है?(Fatehpur News)

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

क्या होता है सराय एक्ट जिसके तहत हर बार दर्ज होता है मुकदमा?

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

सराय एक्ट का रजिस्ट्रेशन प्रत्येक होटल लॉज मालिक को कराना अनिवार्य है। होटल की आड़ में हो रहे गोरखधंधे को रोकने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। बॉम्बे लॉज में पकड़े गए युवक युवतियों की एंट्री होटल रिकॉर्ड में नहीं थी जिसकी वजह से सराय एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें अधिकतम 200 रुपए(दो सौ रुपये)जुर्माने का प्रावधान है।(Fatehpur News)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us