Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kinetic की इलेक्ट्रिक स्कूटर से जबरदस्त वापसी ! ZX जैसे लुक और दमदार फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च

Kinetic की दमदार स्कूटर जल्द होगी लांच (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Kinetic Scooter

कभी भारतीय दोपहिया बाजार में राज करने वाली Kinetic कंपनी अब इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में दमदार वापसी करने जा रही है। कंपनी ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन पेटेंट कराया है, जो होंडा ZX से प्रेरित नजर आता है। इसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है.

Kinetic Electric Scooter: भारत की मशहूर दोपहिया वाहन निर्माता Kinetic एक बार फिर चर्चा में है. 70 और 90 के दशक में युवाओं की पहली पसंद रही इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कमबैक की तैयारी कर ली है. कंपनी ने अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन पेटेंट कराया है, जो कई मायनों में होंडा ZX से मेल खाता है. इसके साथ ही स्कूटर में कई मॉडर्न फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन भी देखने को मिलेंगे.

Kinetic की वापसी: दशकों बाद EV सेगमेंट में एंट्री

Kinetic मोटर कंपनी ने भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में 1970 के दशक में कदम रखा था और 1990 के दशक तक यह एक भरोसेमंद नाम बन चुकी थी. Kinetic Honda जैसे स्कूटर ने उस दौर में स्कूटर बाजार को नई पहचान दी.

लेकिन जैसे-जैसे 2000 के बाद जापानी और अन्य अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स ने अत्याधुनिक स्कूटर लॉन्च किए, Kinetic की पकड़ धीरे-धीरे कमजोर होती गई. अब कंपनी एक बार फिर बाजार में वापसी करने जा रही है, और वो भी एक बिल्कुल नए अवतार में—इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में.

होंडा ZX जैसा लुक, लेकिन मॉडर्न डिजाइन के साथ

Kinetic के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का जो डिजाइन पेटेंट सामने आया है, उसमें ZX जैसा नॉस्टैल्जिक लुक नजर आ रहा है, जिसे भारत में काफी पसंद किया गया था. इसके फ्रंट फेंडर और साइड सिल्हूट ZX से प्रेरित हैं, लेकिन अब इन्हें मॉडर्न टच दिया गया है.

Read More: BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत

हेडलैंप को थोड़ा ऊपर शिफ्ट किया गया है, और एप्रन को स्लिम व स्टाइलिश लुक दिया गया है. स्कूटर के रियर व्यू मिरर चौकोर हैं, जो इसे एक अलग ही पहचान देते हैं. इसके अलावा ग्रैब रेल मजबूत सिंगल-पीस यूनिट के रूप में दिख रहा है, जो सवारी के लिए ज्यादा सेफ और आरामदायक साबित हो सकता है.

फीचर्स में दिखेगा नया स्टाइल और आराम

Kinetic के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इसका फुटबोर्ड बड़ा और आरामदायक होगा, जो लंबी दूरी की राइड को भी आसान बना देगा. पेटेंट डिजाइन में तीन-स्पोक अलॉय व्हील्स देखने को मिले हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं.

इसके अलावा सामने की तरफ डिस्क ब्रेक का ऑप्शन भी हो सकता है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहतर माना जा रहा है. यह स्कूटर शहरी उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया लगता है.

2026 की शुरुआत में हो सकती है लॉन्चिंग

डिज़ाइन पेटेंट की आधिकारिक पुष्टि के बाद यह साफ हो गया है कि कंपनी अब लॉन्चिंग की तैयारियों में जुट चुकी है. बाजार सूत्रों के अनुसार, Kinetic अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. कंपनी इसके लिए उत्पादन और मार्केटिंग की रणनीति तैयार कर रही है. यह लॉन्च भारतीय EV बाजार में Kinetic की वापसी का सबसे बड़ा कदम साबित हो सकता है.

Hero, Ather, Ola और TVS से होगा कड़ा मुकाबला

Kinetic के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में कई बड़े ब्रांड्स की टक्कर झेलनी होगी. Hero Vida, Ather Rizta, Ola S1 Series, Bajaj Chetak और TVS iQube जैसे पॉपुलर मॉडल पहले से ही EV मार्केट में मजबूत पकड़ बना चुके हैं.

Kinetic को इनसे टक्कर लेने के लिए न केवल दमदार परफॉर्मेंस देनी होगी, बल्कि किफायती प्राइसिंग और बेहतर रेंज भी पेश करनी होगी. अगर कंपनी इन सभी पहलुओं पर ध्यान देती है तो यह स्कूटर EV सेगमेंट में गेम चेंजर साबित हो सकता है.

25 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Latest News

गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
कानपुर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकरन गांव...
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार
Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल
Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

Follow Us