Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत

BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत
बीएसएनएल ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, कीमत लाखों में, जानिए कौन खरीद सकता है (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

बीएसएनएल का नया सैटेलाइट फोन देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. यह फोन मोबाइल नेटवर्क के बिना भी सीधे सैटेलाइट से जुड़कर कॉल और मैसेज की सुविधा देता है. हालांकि इसे हर कोई नहीं खरीद सकता. इसके लिए सरकार की विशेष अनुमति जरूरी है. आइए जानते हैं इसकी कीमत, खरीदने की प्रक्रिया और इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें.

BSNL Satellite Phone Price: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सैटेलाइट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए ऐसा फोन पेश किया है जो मोबाइल टावर पर निर्भर नहीं रहता. यह डिवाइस सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से कनेक्ट होकर संचार सेवाएं उपलब्ध कराता है. हालांकि इसकी खरीद और उपयोग के लिए सरकार से विशेष अनुमति लेना अनिवार्य है. ऐसे में लोगों के मन में इसकी कीमत, उपलब्धता और उपयोग को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

बिना मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी करेगा काम

बीएसएनएल का यह सैटेलाइट फोन उन इलाकों के लिए तैयार किया गया है जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाता. पहाड़ी क्षेत्रों, घने जंगलों, समुद्री इलाकों और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित स्थानों पर भी यह फोन आसानी से काम कर सकता है. इसकी मदद से सीधे सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए वॉयस कॉलिंग और मैसेजिंग की जा सकती है.

क्या आम नागरिक खरीद सकता है यह फोन?

बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन कोई भी व्यक्ति सीधे बाजार से खरीद नहीं सकता. राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी कारणों की वजह से इस फोन को खरीदने और इस्तेमाल करने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) से विशेष अनुमति लेना जरूरी है.

आमतौर पर यह फोन सरकारी विभागों, सेना, आपदा प्रबंधन एजेंसियों, सुरक्षा बलों, समुद्री जहाजों और दुर्गम क्षेत्रों में काम करने वाली संस्थाओं को उपलब्ध कराया जाता है.

BSNL Satellite Phone Price: कितनी है कीमत?

बीएसएनएल के इस सैटेलाइट फोन की कीमत टैक्स सहित 1,34,166 रुपये निर्धारित की गई है. यानी इसे खरीदने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च करने होंगे.

इसके अलावा कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए अलग से सैटेलाइट प्लान लेना होगा. चूंकि यह सेवा सीधे सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए संचालित होती है, इसलिए इसके प्लान सामान्य मोबाइल रीचार्ज की तुलना में महंगे हो सकते हैं.

कहां से खरीद सकते हैं?

यह फोन फ्लिपकार्ट, अमेजन या किसी मोबाइल दुकान पर उपलब्ध नहीं है. इसे खरीदने के लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्था को अपने जिले के मुख्य बीएसएनएल कार्यालय से संपर्क करना होगा. आवश्यक अनुमति मिलने और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही फोन उपलब्ध कराया जाएगा.

सैटेलाइट फोन की प्रमुख विशेषताएं
  • मोबाइल टावर के बिना भी कॉल और मैसेज की सुविधा.
  • जंगल, पहाड़, समुद्री और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी.
  • सीधे सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए संचार.
  • खरीद और उपयोग के लिए सरकारी अनुमति अनिवार्य.
  • सामान्य मोबाइल फोन की तुलना में अधिक कीमत और अलग सेवा शुल्क.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us