Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fastag KYC News: 31 जनवरी से पहले कर लें ये काम ! नहीं हो जाएंगे FASTAG ब्लैकलिस्टेड या डिएक्टिवेट, जानिए वजह

Fastag KYC News: 31 जनवरी से पहले कर लें ये काम ! नहीं हो जाएंगे FASTAG ब्लैकलिस्टेड या डिएक्टिवेट, जानिए वजह
फास्टैग, फोटो साभार सोशल मीडिया

फास्टैग लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी

यदि आप चार पहिया (Four Wheeler) वाहन चालक है तो यह खबर आपसे जुड़ी हुई है, क्योंकि यदि आप फास्टैग (Fastag) इस्तेमाल करते हैं तो 31 जनवरी 2024 से बिना केवाईसी या फिर आधे अधूरे केवाईसी अपडेट (Kyc Update) वाले फास्टैग को बंद कर दिया जाएगा. संबंध में एनएचएआई (Nhai) ने एक अपडेट जारी किया है.

फास्टैग वाले अपनी केवाईसी कर लें पूरी

दरअसल जब से एनएचएआई (Nhai) द्वारा चार पहिया वाहनों (Four Wheelers Vehicles) के लिए फास्टैग (Fastag) जारी किया गया है तब से टोल प्लाजा में काफी समय बचता है, लेकिन अब 31 जनवरी से बिना केवाईसी (Kyc) वाले फास्टैग को बंद करने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में यदि आपने अपने फास्टैग का केवाईसी कंप्लीट नहीं किया है तो 31 जनवरी से पहले यह कार्य कर लीजिए नहीं तो टोल पर आपको दोगुना पैसा देना पड़ सकता है.

एनएचएआई ने क्या बताया

एनएचएआई ने कहा है कि 'One Vehicle One Fastag' की मुहिम के तहत फास्टैग जिन भी वाहन स्वामियों की 31 जनवरी तक केवाईसी पूरी नहीं होगी उन्हें डीएक्टिवेट (Deactivate) कर दिया जाएगा. जिन वाहनों पर एक से ज्यादा फास्टैग होंगे उनके खाते को ब्लैक लिस्ट (Blacklist) कर दिया जाएगा. इस मामले में आरबीआई यानी रिजर्व बैंक आफ इंडिया की ओर से बैंकों को निर्देश दिए गए हैं. फास्ट टैग निष्क्रिय होने का मतलब है आपकी जेब से फिर टोल प्लाजा पर आपको दोगुना टैक्स भरना होगा.

केवाईसी होना जरूरी, खाते से लिंक जरूरी

दरअसल एनएचएआई (Nhai) के मुताबिक एक ही व्हीकल के लिए कई फास्टैग (Fastag) जारी कर दिए गए हैं साथ ही केवाईसी (Kyc) किए बिना ही इसे वाहन चालकों को प्रोवाइड कराया गया है. जो रिजर्व बैंक आफ इंडिया के नियमों के खिलाफ है इसलिए RBI की सख्ती के बाद NHAI द्वारा ऐसा फैसला लिया गया है वहीं देशभर में करीब 98 प्रतिशत टोल टैक्स फास्टैग से ही लिया जाता है पूरे देश में करीब 8 करोड़ से ज्यादा फास्टैग यूजर्स है.

आप सभी के मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिरकार इसे अकाउंट से जोड़ने से आपको क्या फायदा मिलेगा तो आपको बता दे कि जब कभी भी आपका वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है तो बार-बार आपको रिचार्ज (Recharge) करवाने का झंझट नहीं होगा यह सीधे आपके अकाउंट से लिंक (Linked Account) हो जाएगा जैसे ही आप किसी टोल प्लाजा (Toll Plaza) से गुजरेंगे तो पेमेंट आपके अकाउंट से कट हो जाएगा साथ ही आपको भीड़ का हिस्सा भी नहीं बनना पड़ेगा और आप बार-बार के रिचार्ज करवाने से भी बचेंगे.

फास्टैग के लिए कैसे करें केवाईसी?

सबसे पहले केवाईसी (Kyc) करने के लिए आप कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें जिंसमे पासपोर्ट (Passport), ड्राइविंग लाइसेंस (Dl), मतदाता पहचान पत्र (Voter Id), पैन कार्ड (Pan Card), आधार कार्ड (Adhar Card) और आपके वाहन की आरसी उसके बाद आप गूगल पर जाकर  https://fastag.ihmcl.com पर जाकर होम पेज पर दाएं तरफ ऑनलाइन का विकल्प होगा इस पर क्लिक करें इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आपको इंटर करना होगा यदि आपको अपना पासवर्ड नहीं याद है तो बगल में दिए गए कैप्चा कोड (Captcha Code) ऑप्शन को क्लिक कर आपके मोबाइल पर आए ओटीपी (Otp) को फिल करें इसके बाद आपकी केवाईसी कंप्लीट हो जाएगी. 

जी हां फास्टैग को किया जा सकता है रिचार्ज

बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जिनके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि यदि फास्टैग को अपने खाते से नहीं जोड़ेंगे तो क्या होगा? एनएचएआई ने इसका भी निष्कर्ष निकाला है यदि आप अपने फास्टैग को अपने अकाउंट से जोड़ना नहीं चाहते हैं, तो यूपीआई या फिर डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज कर सकते हैं वही ऑनलाइन पेमेंट एप्स जैसे पेटीएम, गूगल पे, फोनपे से रिचार्ज करने का ऑप्शन अलग से दिया गया है इस पर जाकर भी आप अपना मोबाइल नंबर डालकर मेट्रो कार्ड की तरह ही इसे भी रिचार्ज कर सकते हैं.

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us