Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World cup 2019:मैच टाई,सुपर ओवर भी टाई लेकिन इस नियम की वजह से विश्वकप गया इंग्लैंड की झोली में!

World cup 2019:मैच टाई,सुपर ओवर भी टाई लेकिन इस नियम की वजह से विश्वकप गया इंग्लैंड की झोली में!
विश्वकप ट्राफी के साथ इंग्लैंड फ़ोटो ट्वीटर

विश्वकप 2019 का फाइनल मुकाबला हद से ज्यादा रोमांचक हुआ और आखिरकार सुपर ओवर तक चले इस मुकाबले में अंत मे जीत इंग्लैंड की हुई..पढ़े इस मैच की पूरी कहानी युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:क्रिकेट को यूं ही लोग इतना पसंद नहीं करते हैं।क्रिकेट की लोगों में दीवानगी का सबसे प्रमुख कारण यह है कि यह खेल अनिश्चिताओ का खेल है और बिना अंतिम बाल फेंके आप जीत या हार की घोषणा नहीं कर सकते।

ये भी पढ़े-World cup 2019:टीम की गुटबाजी ने तोड़ दिया भारत के विश्वविजेता बनने का सपना!

रविवार को लंदन के लॉर्ड्स में हुआ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्वकप का फाइनल मुकाबला अपनी चरम सीमा तक पहुंच गया।

सुपर ओवर भी टाई होने के बावजूद क्यों जीता इंग्लैंड..?

न्यूजीलैंड के 241 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम ने भी 50 ओवरों में 241 रन बनाकर मैच को टाई करा लिया इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 6 गेंदों में 15 रन बनाए।6 गेंदों में जीत के लिए 16 रन बनाने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भी 6 गेंदों में 16 रन ही बना सकी और मुकाबला एक बार फिर टाई हो गया।

यह भी पढ़े:विश्वकप टीम का हिस्सा रहे इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया वनडे से संन्यास का ऐलान.!

लेक़िन जीत इंग्लैंड को मिली क्योंकि इस बार आईसीसी ने विश्वकप के फाइनल मैच में टाई होने की दशा पर सुपर ओवर का प्राविधान किया था यहाँ आपको यह बता दे कि सुपर ओवर का नियम केवल टी ट्वेंटी मैचों के लिए है लेकिन इस बार इस नियम को विश्वकप के केवल फ़ाइनल मैच के लिए रखा गया था अब इसके बाद एक और नियम लागू किया गया कि यदि मैच का सुपर ओवर भी टाई हो जाए तो उस टीम को जीत मिलेगी जिसने अपनी पारी और सुपर ओवर को मिलाकर बाउंड्री(चौके,छक्के) ज्यादा लगाए होंगे इस लिहाज से इंग्लैंड की पारी में ज्यादा बाउंड्री लगी थी अतः इस विश्वकप फाइनल मुकाबले का विजेता इंग्लैंड बना।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us