Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IND VS SA मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगें ऋषभ पंत, राहुल होंगें टीम से बाहर, जानें क्या कहा कोच ने

IND VS SA मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगें ऋषभ पंत, राहुल होंगें टीम से बाहर, जानें क्या कहा कोच ने
IND VS SA

टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में रविवार को भारत अपना तीसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा,भारत ने अभी तक अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं.लेकिन कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारत के लिए चिंता का कारण है.

IND VS SA Playing 11 : टी ट्वेंटी विश्वकप 2022 में भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर अपने ग्रुप में पॉइंट टेबल पर टॉप पर है.रविवार को उसका तीसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम से है.पाकिस्तान औऱ फिर नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ मिली जीत के बावजूद भारत के कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का कारण बना हुआ है. भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की खराब फॉर्म सबसे अधिक चिंता का कारण है,उनको टीम से बाहर करने की मांग उठने लगी है.

केएल राहुल की फॉर्म चिंता का कारण..

इस साल राहुल ने अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हैं और 29 की औसत के साथ 319 रन बनाए हैं. राहुल ने इस साल चार अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका स्ट्राइक-रेट 124.12 का रहा है. इन आंकड़ों को देखकर राहुल के प्रदर्शन को खराब नहीं कहा जा सकता है. पिछली छह इंटरनेशनल पारियों की बात करें तो राहुल तीन बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं और एक बार 10 के स्कोर पर आउट हुए हैं.

पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भारत शुरुआती झटके से उबरने में कामयाब रहा, लेकिन यदि किसी बड़े मैच में टीम शुरुआती झटके से नहीं उबर पाई तो फिर बड़ी समस्या हो सकती है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाला मैच भारत के लिए काफी बड़ा होगा और उसमें राहुल को अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा.

ऋषभ पंत करें ओपनिंग..

दिनेश कार्तिक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अंतिम 11 में अपनी जगह बनाए हुए हैं, जिसके चलते ऋषभ पंत को बाहर बैठना पड़ रहा है.हालांकि अब केएल राहुल की खराब फॉर्म के चलते ऋषभ पंत को बतौर ओपनर बल्लेबाज टीम में शामिल करने की मांग उठ रही है. हालांकि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने साफ कर दिया है अभी भारत अपने प्लेयिंग 11 में कोई बदलाव करने के मूड में नहीं है, उन्होंने ऋषभ पंत के सवाल पर कहा था वह अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन अभी उनकी जगह टीम में नहीं बन पा रही है.

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us