Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Westindies Cricket Team : दो बार की विश्वकप विजेता वेस्टइंडीज पहली दफा नहीं दिखेगी वर्ल्ड कप में

वेस्टइंडीज पहली दफा वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा, फोटो सोशल मीडिया

World Cup 2023: 1975 और 1979 की विश्व विजेता वेस्टइंडीज की टीम अक्टूबर में भारत में होने वाले 2023 के वर्ल्ड कप में नहीं दिखाई देगी .यह पहली बार होने जा रहा है कि वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी. जिंबाब्वे में चल रहे क्वालीफायर के सुपर सिक्स चरण में स्कॉटलैंड ने 7 विकेट से वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड कप में जाने के सपने को चकनाचूर कर दिया. जिसके बाद से वेस्टइंडीज के खेल प्रेमी काफी निराश दिखाई पड़ रहे हैं.

हाईलाइट्स

  • क्वालिफायर मैच में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया
  • पहली बार विश्वकप में जगह बनाने से चूका वेस्टइंडीज, खेल प्रेमी निराश
  • दो बार की विश्व विजेता वेस्टइंडीज का टूटा सपना,भारत मे होने वाले वर्ल्ड कप में नही बना सका जगह

WestIndies lost in qualifier match will not play WC : एक समय था जब वेस्टइंडीज क्रिकेट ने अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी थी. 70-80 के दशक में वेस्टइंडीज टीम क्रिकेट की दुनिया में राज करती थी. 2 बार वेस्टइंडीज ने विश्व कप जीता लेकिन धीरे-धीरे वेस्टइंडीज का क्रिकेट धीमा पड़ने लगा .आज नतीजा यह है कि वह आगामी विश्वकप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया.

वनडे विश्वकप से बाहर वेस्टइंडीज

अक्टूबर में होने वाले वनडे विश्वकप में अबकी बार दो बार की विजेता वेस्टइंडीज के टीम नहीं दिखाई देगी. दरअसल क्वालीफायर मैच के सुपर सिक्स मुकाबले में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर वनडे विश्वकप में जगह बनाने से बाहर कर दिया.जिसके बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट खेल प्रेमियों में काफी निराशा भी है.

क्वालिफायर मैच के सुपर 6 मुकाबले में हारा

Read More: Indore Odi News: पहली दफा न्यूजीलैंड ने भारत में जीती एकदिवसीय सीरीज़ ! नहीं काम आया विराट का शतक

जिंबाब्वे में चल रहे क्वालीफायर्स मैचों में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा वनडे सुपर लीग में वह नौवें स्थान पर रहा जिसकी वजह से वह विश्वकप में अपनी जगह नहीं बना पाया वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज अब तक 12 बार शामिल रही है और यह 48 वर्ष में पहली बार वेस्टइंडीज इस वनडे विश्व कप की शीर्ष 10 टीमों में शामिल नहीं हो पाई है.

Read More: T20 World Cup 2026 Final: इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के लिए यूपी में नहीं कटेगी बिजली, मंदिरों में रुद्राभिषेक और यज्ञ से गूंजा माहौल

70-80 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेट का था अलग मुकाम

Read More: India Vs Nz T20: नागपुर में टीम इंडिया का अभिषेक ! पहले टी20 मुकाबले में कीवीज़ को 48 रन से हराया

70-80 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेट ने दुनिया में एक अलग ही मुकाम हासिल किया था. गॉर्डन ग्रीनिज, डेसमंड हेंस,सर विवियन रिचर्ड्स ,क्लाइव लॉयड ,एल्विन कालीचरण और तेज गेंदबाजों में दुनिया के खूंखार गेंदबाजों में से एक मैलकम मार्शल, माइकल होल्डिंग ,एंडी रॉबर्ट्स इनके नाम से क्रिकेट की दूसरी टीमें बड़ा ही खौफ खाती थी. 1975 और 1979 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता. तीसरी बार हैट्रिक लगाने से वह चूक गया 1983 के वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान भारत ने वेस्टइंडीज को हरा दिया. हालांकि इसके बाद भी वेस्टइंडीज का क्रिकेट काफी तेजी से बढ़ रहा था.

आज भी वेस्टइंडीज के पास मैच जिताऊ खिलाड़ी

इन सभी खिलाड़ियों के रिटायर होने के बाद कमान संभाली. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ,चंद्रपाल और क्रिस गेल ने जिसके बाद टीम को वह भी एक मुकाम तक ले गए. लेकिन धीरे-धीरे वेस्टइंडीज क्रिकेट में बड़े खिलाड़ियों के जाने के बाद फिर वह उठ नहीं सका.कई खिलाड़ी  दूसरे देशों में जाकर क्रिकेट खेलने लगे आईपीएल का हिस्सा बने ,कॉउंटी खेलने लगे.हालांकि ऐसा नहीं है कि आज भी वेस्टइंडीज के पास मैच जिताऊ या होनहार खिलाड़ी नहीं है आईपीएल में ही देख लीजिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल में अपना अहम योगदान दिया.

वेस्टइंडीज पहली दफा नहीं खेलेगी वर्ल्डकप में

निकोलस पूरन, हैटमायर, मेयर्स, सुनील नरेन, रसेल ,होल्डर इन सभी ने काफी प्रभावित किया.

वेस्टइंडीज के मुख्य दौर में जगह न बना पाने का कारण खेल प्रेमी काफी निराश है वेस्टइंडीज क्रिकेट काफी तेज क्रिकेट के लिए जाना जाता है. फिलहाल विश्व कप 2023 में क्वालीफाई करने का वेस्टइंडीज का सफर यही पर समाप्त हो गया.

02 Jul 2023 By Vishal Shukla

Westindies Cricket Team : दो बार की विश्वकप विजेता वेस्टइंडीज पहली दफा नहीं दिखेगी वर्ल्ड कप में

हाईलाइट्स

  • क्वालिफायर मैच में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया
  • पहली बार विश्वकप में जगह बनाने से चूका वेस्टइंडीज, खेल प्रेमी निराश
  • दो बार की विश्व विजेता वेस्टइंडीज का टूटा सपना,भारत मे होने वाले वर्ल्ड कप में नही बना सका जगह

WestIndies lost in qualifier match will not play WC : एक समय था जब वेस्टइंडीज क्रिकेट ने अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी थी. 70-80 के दशक में वेस्टइंडीज टीम क्रिकेट की दुनिया में राज करती थी. 2 बार वेस्टइंडीज ने विश्व कप जीता लेकिन धीरे-धीरे वेस्टइंडीज का क्रिकेट धीमा पड़ने लगा .आज नतीजा यह है कि वह आगामी विश्वकप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया.

वनडे विश्वकप से बाहर वेस्टइंडीज

अक्टूबर में होने वाले वनडे विश्वकप में अबकी बार दो बार की विजेता वेस्टइंडीज के टीम नहीं दिखाई देगी. दरअसल क्वालीफायर मैच के सुपर सिक्स मुकाबले में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर वनडे विश्वकप में जगह बनाने से बाहर कर दिया.जिसके बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट खेल प्रेमियों में काफी निराशा भी है.

क्वालिफायर मैच के सुपर 6 मुकाबले में हारा

जिंबाब्वे में चल रहे क्वालीफायर्स मैचों में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा वनडे सुपर लीग में वह नौवें स्थान पर रहा जिसकी वजह से वह विश्वकप में अपनी जगह नहीं बना पाया वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज अब तक 12 बार शामिल रही है और यह 48 वर्ष में पहली बार वेस्टइंडीज इस वनडे विश्व कप की शीर्ष 10 टीमों में शामिल नहीं हो पाई है.

70-80 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेट का था अलग मुकाम

70-80 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेट ने दुनिया में एक अलग ही मुकाम हासिल किया था. गॉर्डन ग्रीनिज, डेसमंड हेंस,सर विवियन रिचर्ड्स ,क्लाइव लॉयड ,एल्विन कालीचरण और तेज गेंदबाजों में दुनिया के खूंखार गेंदबाजों में से एक मैलकम मार्शल, माइकल होल्डिंग ,एंडी रॉबर्ट्स इनके नाम से क्रिकेट की दूसरी टीमें बड़ा ही खौफ खाती थी. 1975 और 1979 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता. तीसरी बार हैट्रिक लगाने से वह चूक गया 1983 के वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान भारत ने वेस्टइंडीज को हरा दिया. हालांकि इसके बाद भी वेस्टइंडीज का क्रिकेट काफी तेजी से बढ़ रहा था.

आज भी वेस्टइंडीज के पास मैच जिताऊ खिलाड़ी

इन सभी खिलाड़ियों के रिटायर होने के बाद कमान संभाली. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ,चंद्रपाल और क्रिस गेल ने जिसके बाद टीम को वह भी एक मुकाम तक ले गए. लेकिन धीरे-धीरे वेस्टइंडीज क्रिकेट में बड़े खिलाड़ियों के जाने के बाद फिर वह उठ नहीं सका.कई खिलाड़ी  दूसरे देशों में जाकर क्रिकेट खेलने लगे आईपीएल का हिस्सा बने ,कॉउंटी खेलने लगे.हालांकि ऐसा नहीं है कि आज भी वेस्टइंडीज के पास मैच जिताऊ या होनहार खिलाड़ी नहीं है आईपीएल में ही देख लीजिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल में अपना अहम योगदान दिया.

वेस्टइंडीज पहली दफा नहीं खेलेगी वर्ल्डकप में

निकोलस पूरन, हैटमायर, मेयर्स, सुनील नरेन, रसेल ,होल्डर इन सभी ने काफी प्रभावित किया.

वेस्टइंडीज के मुख्य दौर में जगह न बना पाने का कारण खेल प्रेमी काफी निराश है वेस्टइंडीज क्रिकेट काफी तेज क्रिकेट के लिए जाना जाता है. फिलहाल विश्व कप 2023 में क्वालीफाई करने का वेस्टइंडीज का सफर यही पर समाप्त हो गया.

Latest News

आज का राशिफल 09 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी आज का राशिफल 09 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी
09 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है तो कुछ को सतर्क रहने की...
UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे
Iran War News Live: ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान का इनकार, क्या आज खत्म हो जाएगी पूरी सभ्यता, परमाणु हमले की ओर बढ़ता अमेरिका
Fatehpur News: मुझे अपमानित करने के लिए बुलाया है क्या, ये मेरी विधानसभा है, भूमि पूजन में भिड़ीं सपा-भाजपा विधायक
UP Cabinet का मास्टरस्ट्रोक: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी, सरकार की लगी मोहर, मई से मिलेगा मानदेय
UP Shiksha Mitra News: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, शिक्षामित्रों के वेतन और नियमितीकरण पर सरकार जल्द ले फैसला
UPPCL News: स्मार्ट मीटर पर बड़ा यू-टर्न, अब प्रीपेड की अनिवार्यता पर नया आदेश ! क्या उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Follow Us