Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ipl match Srh Vs Rcb: सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा ! बनाया आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर ! आरसीबी को 25 रन से दी मात

Ipl match Srh Vs Rcb: सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा ! बनाया आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर ! आरसीबी को 25 रन से दी मात
ट्रेविस हेड, image credit original source

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 30वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया जिसमें हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 20 ओवरो में तीन विकेट खोकर ऐतिहासिक 287 रनों का विशाल स्कोर बनाया. वही रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 7 विकेट खोकर 262 रन बनाए. बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स ने आरसीबी को 25 रनों से हरा दिया.

सनराइजर्स ने बनाया आईपीएल का सबसे बड़ा टोटल

आईपीएल 2024 में आज तीसवां मुकाबला रॉयल चैलेंज बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बना दिया इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की आतिशी पारी भी टीम को जीत न दिला सके. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए ट्रेविस हेड की ताबड़तोड़ शतकीय पारी और हेनरिक क्लासन के अर्धशतक के जरिए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 287 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था जो कि इंडियन प्रीमियर लीग की हिस्ट्री का सबसे बड़ा स्कोर था.

IMG_20240415_234013
दिनेश कार्तिक, image credit original source

40 ओवर में बने 549 रन

इससे पहले भी सनराइजर्स का ही सबसे बड़ा स्कोर था उन्होंने आज खुदका रिकॉर्ड तोड़ा. इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने भी शुरुआत तो जोरदार की थी लेकिन अफसोस एक बार फिर से वह 25 रन से मैच हार गए हैं आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 262 बनाए हैं अगर बात करें दोनों टीमों को मिलाकर इस मैच में कुल 549 रन बने हैं जो अपने आप में एक इतिहास है.

कार्तिक की पारी नहीं दिला सकी जीत

आरसीबी की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 35 गेंद पर धुंआधार 83 रनों की पारी खेलते हुए लक्ष्य का पीछा करते रहे लेकिन दूसरी ओर से लगातार विकेट गिरने की वजह से प्रेशर उनके ऊपर भी बढ़ने लगा और छक्का लगाने के एवज में वह अपना विकेट खो बैठे बात की जाए ओवरऑल आईपीएल 2024 की तो इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पूरे सीजन में संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है अभी तक खेले गए 7 मैचों में टीम केवल एक ही मैच जीत सकी है यही कारण है कि यह टीम स्कोर पॉइंट पर दसवें स्थान पर बनी हुई है तो वही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर जमी हुई है.

मैच का आंखों देखा हाल

आज के इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की टीम ने तीन विकेट खोकर 287 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसी सीजन में इससे पहले मुंबई के खिलाफ खेलते हुए हैदराबाद ने 277 रनों का ऐतिहासिक स्कोर बनाया था अब आज के इस मैच में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ओपनिंग करने उतरे ट्रेविस हेड ने 255 के स्ट्राइक रेट से 41 गेंद पर 102 रनों की धुआंधार पारी खेली. जिनमे आठ छक्के और नौ चौके शामिल हैं इसके अलावा हेनरीक क्लासेस ने 31 गेंद पर 67 रनों की दमदार पारी खेली वहीं आरसीबी के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने दो और रीस टापली ने एक विकेट लिया.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us