Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs SouthAfrica Test series: न्यूलैंड्स में आज से दूसरा टेस्ट ! नए साल पर जीत से शुरुआत करना चाहेगा भारत, केपटाउन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड रहा बेहद ख़राब

India Vs SouthAfrica Test series: न्यूलैंड्स में आज से दूसरा टेस्ट ! नए साल पर जीत से शुरुआत करना चाहेगा भारत, केपटाउन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड रहा बेहद ख़राब
केपटाउन ग्राउंड, फोटो- साभार सोशल मीडिया

केपटाउन (Capetown) में आज से दूसरा टेस्ट मैच (Second Test) शुरू होने जा रहा है. सेंचुरियन टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को काफी आलोचनाओं (Criticisms) का सामना करना पड़ा. अफ्रीका में सीरीज जीतने का मौका तो गंवा ही चुकी है. अब मौका है बराबरी करने का और सीरीज को ड्रा कराने का, हालांकि भारतीय टीम इस ग्राउंड पर एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी है. नए साल पर टीम इंडिया जीत से शुरुआत करना चाहेगी.

न्यूलैंड्स में आज से दूसरा टेस्ट

सेंचुरियन टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान समेत पूरी टीम को काफी आलोचनाएं (Criticisms) झेलनी पड़ी. बुधवार से दूसरा और अंतिम टेस्ट (Second Test) केपटाउन के खूबसूरत न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम (Newlands Cricket Stadium) में खेला जाएगा. यहां भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. यहां अबतक खेले गए 6 टेस्ट मैचों में 4 में हार का सामना करना पड़ा जबकि 2 ड्रॉ (Draw) रहे. अब नया वर्ष शुरू हो चुका है भारतीय टीम इस हार के तिलिस्म को तोड़ कर नव वर्ष की शुरुआत शानदार ढंग से करना चाहेगी.

नए साल पर जीत से शुरुआत करना चाहेगी

कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व वाली टीम इंडिया अब इस टेस्ट में वापसी कर सीरीज को ड्रॉ कराने के इरादे से उतरेगी. टीम में बदलाव की भी सम्भावना है. ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अब पूरी तरह फिट हैं उनके खेलने की प्रबल संभावना है. यानी जडेजा खेलते हैं तो अश्विन बाहर हो सकते हैं और शार्दूल की जगह तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है.

केप्टाउन की पिच किसके लिए बेहतर

बात की जाए केपटाउन की पिच (Capetown Pitch) की तो यहां तेज गेंदबाजों को उछाल मिल सकती है जो भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है. बल्लेबाजी के लिए यह पिच ठीक ही है.

हरी घास ज्यादा रहेगी. यहां टॉस की भूमिका अहम रहने वाली है. भारत अबतक यहां 6 टेस्ट मैचों में उसे 4 में हार मिली, जबकि 2 बराबरी पर छूटे. ऐसे में भारत को इस हार के तिलिस्म को तोड़ने के लिए यहां जी तोड़ मेहनत करनी होगी. अफ़्रीकी बॉलर्स की उछाल भरी गेंदों ने पहले टेस्ट में भी परेशान किया था.

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us