Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IPL फ़ाइनल 2019:मुम्बई के इंडियंस के सामने चेन्नई के सुपर किंग्स..क्या है दोनों टीमों की ताक़त और कौन जीतेगा ख़िताब..?

IPL फ़ाइनल 2019:मुम्बई के इंडियंस के सामने चेन्नई के सुपर किंग्स..क्या है दोनों टीमों की ताक़त और कौन जीतेगा ख़िताब..?
फोटो साभार गूगल

आईपीएल 2019 का फ़ाइनल रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स औऱ मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा..दोनों टीमें ही इस ख़िताब को जीतने का दम खम रखती हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

युगान्तर प्रवाह डेस्क: आईपीएल 2019 अब समाप्ति की ओर है। रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ ही इस साल का संस्करण समाप्त हो जाएगा।फ़ाइनल मुकाबले में पहुंची चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस दोंनो ही बेहद मजबूत टीमें मानी जा रही हैं।लेक़िन मौजूदा संस्करण में मुंबई ने चेन्नई को दोनों लीग मैच और क्यालिफ़ायर मुकाबले में पटखनी दी है जिससे मुंबई के हौसले बढ़े हुए नज़र आ रहे हैं।

दोनों टीमों की क्या है ताक़त.?

वैसे तो दोनों ही टीमों में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं और उन्होंने प्रदर्शन भी शानदार किया है।गेंद और बल्ले से दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है।यदि बात करें चेन्नई की तो उनकी टीम में मौजूद स्पिनर हरभजन सिंह, इमरान ताहिर औऱ रवींद्र जडेजा की इस तिकड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी बल्लेबाजो की जमकर क्लास ली है।पर क्या मुंबई के बल्लेबाजो के सामने भी यह तिकड़ी कमाल दिखा पाती है यह तो मैच देखने के बाद ही पता चल पाएगा।इसके अलावा धोनी की मौजूदगी चेन्नई को और अधिक मजबूती प्रदान करती है।

यह भी पढ़े:IPL2019-रविवार को होंगे दो मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स के सामने होंगे मुम्बई के इंडियन.!

दूसरी ओर मुंबई की असली ताक़त बल्लेबाजी रही है।जिसमें रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड के कंधों पर फ़ाइनल का पूरा दारोमदार होगा।यदि ये दोनों बल्लेबाज अपनी फॉर्म में आकर बैटिंग करने लगते हैं तो दुनिया के किसी भी गेंदबाज की बॉलिंग इनके सामने घुटने टेकने को मजबूर हो जाती है।

आंकड़ों पर नजर...

आंकड़ो की बात करें तो फ़ाइनल के लिहाज़ से धोनी की सेना कुछ भारी नज़र आती है।आपको बता दे कि चेन्नई ने आठवीं बार आईपीएल के फ़ाइनल में प्रवेश किया है जिसमें से पिछले चेन्नई तीन बार खिताब भी जीत चुकी है।दूसरी ओर मुंबई ने अब तक आईपीएल के चार फ़ाइनल मुकाबले खेलें हैं जिनमें उसे दो बार जीत मिल चुकी है।

अब देखना यह होगा कि फ़ाइनल ख़िताब कौन जीतता है क्योंकि दोनों ही टीमें काफ़ी मजबूत है लेक़िन इतना जरूर तय हो गया है कि मुकाबला बेहद ही रोमांचक और कड़ा होगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us