Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IPL 2024 Schedule In Hindi: 22 मार्च से दे दना दन आईपीएल की होने जा रही शुरुआत ! IPL के ठीक बाद टी-20 विश्व कप पर नजर

IPL 2024 Schedule In Hindi: 22 मार्च से दे दना दन आईपीएल की होने जा रही शुरुआत ! IPL के ठीक बाद टी-20 विश्व कप पर नजर
आईपीएल 2024, image credit original source

आईपीएल 2024 शेड्यूल

आईपीएल (Ipl) का 17 वें सीजन (Season) की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है. जहां सभी टीम पूरी जोर-शोर से तैयारी (Preparation) में जुटी गई है. लगभग सभी टीम के शीर्ष खिलाड़ी अपने टीमों के साथ जुड़ चुके हैं तो वही इस आईपीएल के बाद तुरंत ही जून-जुलाई में अमेरिका (America) में टी-20 विश्व कप (T-20 Wc) भी खेला जाना है इसको लेकर यह आईपीएल बेहतर विकल्प नए चेहरों को तलाशने का हो सकता है.

22 मार्च को सीएसके और आरसीबी के बीच मुकाबला

गर्मियां लगभग शुरू (Summer Starts) हो चुकी है और इसके साथ ही आईपीएल (Ipl) का 17वां सत्र भी 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है. दे दना दन T20 फॉर्मेट वाले इस आईपीएल टूर्नामेंट में चौकों-छक्कों की बारिश देखने के लिए तैयार हो जाइए. आईपीएल को लेकर सभी टीम के खिलाड़ी अपनी टीमों से जुड़ने लगे हैं इसके साथ ही ग्राउंड पर भी खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है. आईपीएल का पहला मुकाबला पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Csk) और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु (Rcb) के बीच खेला जाएगा. हर एक खिलाड़ी की नजर आईपीएल के ठीक बाद होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है.

tata_ipl_2024_schedule
आईपीएल 2024 सिड्यूल, image credit original source

जून-जुलाई में टी20 विश्व कप

आईपीएल के समाप्त होने के बाद टी 20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा. इस दफा T20 विश्व कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहे हैं. यह टूर्नामेंट जून और जुलाई में खेला जाएगा. भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे. इस दफा रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हुए नहीं दिखाई देंगे उनकी जगह हार्दिक पांड्या ले रहे हैं पंड्या को कप्तान बनाए जाने पर काफी विवाद भी हुआ था. फिलहाल इसका असर क्या मुम्बई इंडियन्स पर कितना पड़ेगा यह तो आगे पता चलेगा.

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

22 मार्च को पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा. आरसीबी की ओर से फाफ डू प्लेसी जुड़ चुके हैं हालांकि विराट कोहली अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं. आने वाले समय में जल्द ही विराट कोहली की भी टीम से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है.

खास तौर पर यह आईपीएल उन युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म साबित हो सकता है जिनपर चयनकर्ताओं की पैनी नजर है. इस आईपीएल में खास तौर पर नजर रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और 14 माह बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर होगी.

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us