Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Afghanistan T-20 Series: यशस्वी और शिवम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के आगे अफगानी हुए पस्त ! भारत ने सीरीज़ पर किया कब्जा

India Vs Afghanistan T-20  Series: यशस्वी और शिवम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के आगे अफगानी हुए पस्त ! भारत ने सीरीज़ पर किया कब्जा
भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी 20 में हराया, फोटो- साभार सोशल मीडिया

IND vs AFG T-20 Series

भारत और अफगानिस्तान के बीच इंदौर (Indore) के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में दूसरा T20 मैच खेला गया. भारत ने यह मुकाबला 26 गेंद शेष रहते ही जीत लिया. इस जीत के बाद भारत ने तीन मैचों की T20 सीरीज अपने नाम कर ली है. इस सीरीज में भारत 2-0 से आगे है. एक बार फिर शिवम दुबे का ऑलराउंड परफॉर्मेंस यहां पर भी दिखाई दिया. यशस्वी के साथ मिलकर दुबे ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की.

भारत ने सीरीज की अपने नाम

भारत और अफगानिस्तान (India Vs Afghanistan) के बीच तीन मैचों की T-20 सीरीज का रविवार (Sunday) को दूसरा T-20 मुकाबला खेला गया. जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की सधी गेंदबाजी के चलते अफगानिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर खेलते हुए 172 रन पर ऑल आउट हो गई.

अफगानिस्तान की ओर से गुलबादीन (Gulbadin) ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन, जबकि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए और एक विकेट शिवम दुबे के नाम रहा. 

यशस्वी और शिवम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर से बेहद खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद विराट और यशस्वी जायसवाल (Virat And Yashasvi) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. तभी विराट (Virat) 29 के स्कोर पर नवीन उल हक को विकेट दे बैठे. विराट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे (Shivam Dube) आये. उन्होंने आते ही अपने तेवर स्पष्ट कर दिए.

भारत सीरीज में 2-0 से आगे

यशस्वी के साथ मिलकर दुबे दे दना दन गगनचुंबी छक्कों के साथ अफगानिस्तान गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. दोनों के बीच 92 रन की साझेदारी हुई. शिवम ने सीरीज का दूसरा अर्धशतक भी जमाया. यशस्वी जायसवाल ने भी 34 गेंदों पर 68 रन की शानदार पारी खेलते हुए टी 20 फार्मेट में चौथा अर्धशतक जमाया. शिवम दुबे 63 के स्कोर पर नाबाद रहे. भारत ने यह मुकाबला 26 गेंद शेष रहते और 6 विकेट से जीत कर सीरीज अपने नाम कर ली है. अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us