Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aisa Cup 2022: एक औऱ महामुकाबला देखने के लिए कमर कस लीजिए क्या होगी भारत की प्लेइंग 11

Aisa Cup 2022: एक औऱ महामुकाबला देखने के लिए कमर कस लीजिए क्या होगी भारत की प्लेइंग 11
कोच राहुल द्रविड़ के साथ कप्तान रोहित शर्मा

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में एक बार फिर भारत औऱ पाकिस्तान (IND VS PAK) की टीमें आमने सामने होंगीं. सुपर-04 का ये मुकाबला 4 सितंबर रविवार को होगा.रवींद्र जडेजा चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.ऐसे में भारत की अंतिम एकादश क्या होगी इसका पूरा गणित समझते हैं.

Asia Cup 2022:एशिया कप के ग्रुप मैच शुक्रवार से समाप्त हो गए. दो टीमें (बांग्लादेश औऱ हांगकांग) टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.अब शनिवार से सुपर-04 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं.यहाँ अब प्रत्येक टीम सभी टीमों से एक एक मुकाबले खेलेगी औऱ फिर टॉप की दो टीमों के बीच 11 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

भारत के वो कौन से 11 खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तान (IND VS PAK Aisa Cup 2022 )को पस्त करने उतरेंगें आइए समझते हैं. इन फॉर्म ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जो भारत के लिए बड़ा झटका है. उनकी जगह पर अक्षर पटेल (Axer Patel) को टीम में शामिल किया गया है.

अक्षर पटेल का खेलना तय माना जा रहा है कि क्योंकि पटेल गेंदबाजी के साथ साथ बैटिंग भी कर लेते हैं. लेकिन ऋषभ पंत को अंतिम 11 में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है. उन्हें तभी मौका मिलेगा जब केएल राहुल को हटाया जाए. क्योंकि दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) को भले ही अभी तक खेलने का ज्यादा मौका पिछले दो मैचों में न मिला हो लेकिन उन्हें टीम में एक फिनिशर के रूप में शामिल किया गया है. 

भारत की सम्भावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा

केएल राहुल

विराट कोहली

सूर्यकुमार यादव

हार्दिक पांड्या

दिनेश कार्तिक

अक्षर पटेल

आवेश खान

भुनेस्वर कुमार

अर्शदीप सिंह

यजुवेंद्र चहल

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us