Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Beat Pakistan Super-4: विराट और राहुल के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने ! भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, कुलदीप ने झटके 5 विकेट

India Beat Pakistan Super-4: विराट और राहुल के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने ! भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, कुलदीप ने झटके 5 विकेट
भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, फोटो साभार सोशल मीडिया

Ind vs pak Acia Cup 2023: कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच रिजर्व डे पर खेले गए सुपर 4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. रिजर्व डे के दिन भारत ने कल के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया. कल के स्कोर पर नाबाद रहे विराट कोहली और केएल राहुल ने पाकिस्तान गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दी. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 233 रन की नाबाद साझेदारी व शानदार शतक जड़कर 356 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. 357 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम


हाईलाइट्स

  • IND vs Pak: कोलंबो में हुए भारत और पाकिस्तान सुपर 4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया
  • भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, विराट और राहुल ने पाक गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया
  • 356 रन का बनाया विशाल स्कोर, विराट और राहुल ने जड़े शतक, कुलदीप ने झटके विकेट

India defeated Pakistan by 228 runs in Colombo : भारत और पाकिस्तान का मैच जब भी होता है, तो लोगों की धड़कनें बढ़ जाती है. बारिश की वजह से कल मैच को रोक दिया गया, रिजर्व डे पर जब यह मैच शुरू हुआ तो कल के स्कोर के आगे टीम इंडिया ने खेलना शुरू किया. शुरुआत से ही दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजो को हावी नहीं होने दिया. यही नहीं इस मैच में विराट कोहली ने 13000 रन भी पूरे किए. केएल राहुल ने अपनी वापसी के संकेत दिए. क्या-क्या हुआ मैच में आंखों देखा हाल आपको बताते हैं.

 

भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. लगातार हो रही बारिश की वजह से रविवार के दिन पूरा मैच नहीं हो सका था. जिसको लेकर सोमवार को रिजर्व डे रखा गया था. यहां कल के स्कोर 2 विकेट पर 147 रन के आगे से ही मैच शुरू हुआ. क्रीज पर विराट कोहली और के एल राहुल ने ग्राउंड पर आते ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए.

Read More: India Vs Nz T20: नागपुर में टीम इंडिया का अभिषेक ! पहले टी20 मुकाबले में कीवीज़ को 48 रन से हराया

 विराट और राहुल ने जड़ा शतक, दोनों ने की गेंदबाजों की जमकर धुनाई

Read More: India Vs Pak Match News: पाकिस्तान-भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच, ICC ने कहा, फैसले पर विचार करे पाक

दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान गेंदबाजी अटैक की जमकर धुनाई की. राहुल तो शुरुआत से ही आक्रामक दिखाई दिए. विराट ने भी बाद में गियर बदला. विराट और राहुल दोनों ने अपने शतक जड़ कर भारत को एक विशाल स्कोर पर पहुँचाया. दोनों ही बल्लेबाज अंत तक नाबाद रहे. विराट कोहली ने 122 रन और केएल राहुल ने 111 रन की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 233 रन की पार्टनरशिप की. इस दौरान विराट कोहली ने सबसे तेज 267 वनडे की पारियों में 13000 रन बनाकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा. कोहली का वनडे में यह 47 वां शतक था, जबकि सचिन के 49 शतक हैं.

Read More: IND Vs Nz T20: अभिषेक का शानदार प्रदर्शन जारी ! पुराने रंग में लौटे कप्तान सूर्य, जीती सीरीज़

अबतक की भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत

टीम में वापसी करने वाले केएल राहुल ने अपनी फिटनेस का प्रमाण अपनी इस पारी से दे दिया. 357 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरआत बेहद खराब रही. शुरुआत में बुमराह और सिराज ने पाकिस्तान बल्लेबाजों को हावी नहीं होने दिया. अंत में कुलदीप यादव की फ़िरकी में पाकिस्तान बल्लेबाज खूब नाचे. कुलदीप ने 25 रन देकर 5 विकेट झटके. पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 128 रन ही बना पाई. जबकि नीचे के दो खिलाड़ी चुटहिल होने की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके. अबतक के इतिहास में भारत की पाकिस्तान पर 228 रन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. विराट कोहली को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

Latest News

आज का राशिफल 18 फरवरी 2026: कुछ राशियों के जातकों को हो सकती है परेशानी ! भगवान गणेश का स्मरण कर करें यात्रा आज का राशिफल 18 फरवरी 2026: कुछ राशियों के जातकों को हो सकती है परेशानी ! भगवान गणेश का स्मरण कर करें यात्रा
आज 18 फरवरी 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए सावधानी का संकेत दे रहा है. यात्रा, स्वास्थ्य, धन और...
Fatehpur UPPCL News: कोई कुछ नहीं कर पाएगा मेरा एमडी चेयरमैन से हैं संबंध ! लाखों के गबन के चलते अधिशासी अभियंता सस्पेंड
Fatehpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के अंदर मिला अधजला शव, गिरफ्तारी को लेकर घंटों हंगामा
Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट
Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर ! कब लगेगा सूतक काल, भारत में क्या है इसका असर?
आज का राशिफल 16 फरवरी 2026: किस राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत ! इनको रहना होगा सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल
India Vs Pak T20 Wc 2026: भारत की बादशाहत क़ायम ! पाकिस्तान फिर चारों खाने चित्त

Follow Us