Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IND VS PAK Match Date: एशिया कप में एक नहीं तीन बार आमने सामने हो सकते हैं भारत पाकिस्तान जानें कैसे

IND VS PAK Match Date: एशिया कप में एक नहीं तीन बार आमने सामने हो सकते हैं भारत पाकिस्तान जानें कैसे
IND VS PAK Match Date

पूरे विश्व के क्रिकेट प्रेमियों को भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है. इंतजार की घड़ियां ख़त्म होने वाली हैं क्योंकि एशिया कप में 28 अगस्त को दोनों टीमें आमने सामने होंगीं (IND VS PAK Cricket Match Date | Bharat Pakistan Match Date 2022 )

Aisa Cup Ind vs Pak: लम्बे समय से भारत औऱ पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है. 27 अगस्त से शुरू होने जा रहे एशिया कप में भारत औऱ पाक (IND VS PAK )के बीच मुकाबला 28 अगस्त होने जा रहा है.

एक ही ग्रुप में हैं दोनों टीमें...

एशिया कप में कुल 6 टीमें भाग लें रहीं हैं. जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान औऱ हांगकांग की टीमें हैं वहीं ग्रुप बी में श्री लंका, बांग्लादेश औऱ अफगानिस्तान हैं. भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के साथ करेगा. कयास लगाए जा रहे हैं इस एशिया में कप में तीन बार भारत , पाकिस्तान आमने सामने हो सकती हैं. 

दरअसल ग्रुप ए से भारत औऱ पाकिस्तान के ही नम्बर एक, दो पर रहने की उम्मीद है. जिसके चलते सुपर फोर के मुकाबले में भी इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है. Asia Cup 2022 Time Table

इसके बाद ग्रुप ए में पहले नम्बर में रहने वाली टीम का ग्रुप बी की दूसरे नम्बर में रहने वाली टीम से और ग्रुप बी की पहले नम्बर की टीम का ग्रुप ए की दूसरे नम्बर वाली टीम से मुकाबला होगा. फिर इनमें से जो टीमें जीतेगीं उनके बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में भारत औऱ पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला भी होने की उम्मीद है. इस तरह एशिया कप में एक बार नहीं तीन बार दोनों टीमें आमने सामने हो सकती हैं.

एशिया कप का पूरा शेड्यूल... Asia Cup 2022 Schedule Time Table

27 अगस्त: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (दुबई)

28 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)

30 अगस्त: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (शारजाह)

31 अगस्त: भारत बनाम हांगकांग (दुबई)

01 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (दुबई)

02 सितंबर : पाकिस्तान बनाम हांगकांग (शारजाह)

सुपर फोर के मुकाबलें

03 सितंबर: बी1 बनाम बी2 (शारजाह)

04 सितंबर: ए1 बनाम ए2 (दुबई)

06 सितंबर : ए1 बनाम बी1 (दुबई)

07 सितंबर: ए2 बनाम बी2 (दुबई)

08 सितंबर: ए1 बनाम बी2 (दुबई)

09 सितंबर: बी1 बनाम ए2 (दुबई)

11 सितंबर: फाइनल (दुबई)

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us