
Dharmshala Test: 7 मार्च से धर्मशाला में अंतिम टेस्ट ! जानिये कैसा है मौसम, क्या इस कम तापमान में मेहमान टीम को होगा फायदा?
भारत और इंग्लैंड के बीच 7 मार्च से पांचवां और अंतिम टेस्ट (Last Test) पर्वतों की नगरी धर्मशाला (Dharmshala) में खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज में पहले ही भारत ने 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच होगा. यहां भारत एक टेस्ट जीत चुका है.
7 मार्च से पांचवां टेस्ट, इंग्लिश कंडीशन
धर्मशाला में 7 मार्च से पांचवां और अंतिम टेस्ट खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है लिहाजा टीम के हौसले काफी बुलन्द हैं. हालांकि इस दफा पहाड़ों पर ठंड बहुत है. यहां अंग्रेजो को अपने घर जैसा माहौल लग सकता है. यानी इंग्लिश कंडीशन का ये माहौल बेहतर साबित हो सकता है. उन्हें इस कंडिशन में खेलने का फायदा मिलता है. तापमान यहां का कम है और सामने धौलाधार की पहाड़ियों में बर्फ जमी हुई है.
के एल राहुल बाहर, बुमराह अंदर
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण आखिरी टेस्ट से भी बाहर रहेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. बता दें कि बुमराह को चौथे टेस्ट से आराम दिया गया था. इस मैदान पर इकलौता टेस्ट 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. एक बार फिर टीम इंडिया यहां जीत के सिलसिले को जारी रखने का प्रयास करेगी.
पिच पर एक नजर

