Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Dhanteras पर क्यों ख़रीदी जाती है झाड़ू

Dhanteras पर क्यों ख़रीदी जाती है झाड़ू
Dhanteras 2022

धनतेरस के दिन से दीपावली उत्सव की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस पर वैसे तो लोग गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति, सोना चांदी, बर्तन, कपड़े, वाहन आदि की खरीददारी करते ही हैं, लेकिन इस दिन झाड़ू भी खरीदी जाती है, क्यों खरीदी जाती है, इसके पीछे कारण क्या है, आइए जानते हैं. Dhanteras 2022

Dhanteras 2022 : दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है,यह पर्व भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.इस दिन धन्वंतरि देवता की पूजा होती है.साथ ही धनतेरस पर खरीददारी करना काफ़ी शुभ माना जाता है.लोग इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, वाहन, कपड़े, बर्तन आदि खरीदते हैं. लेकिन इन सब के अलावा इस दिन झाड़ू खरीदने की भी परम्परा है, बताते हैं कि झाड़ू खरीदना काफ़ी शुभ माना जाता है.

क्यों खरीदी जाती है झाड़ू

धर्म शास्त्रों के मुताबिक, झाड़ू को एक तरह के धन का रूप माना जाता है. यही वजह है कि झाड़ू में पैर लगाने से मना किया जाता है. अगर गलती से घर के झाड़ू में पैर भी लग जाता है तो बड़े-बुजुर्ग प्रणाम करने के लिए कहते हैं. ज्योतिष ज्ञान के मुताबिक, झाड़ू दुख को दूर करने वाला और सुख को आकर्षित करने वाला बताया गया है. बहुत लोगों के मुंह से सुना होगा कि रोजाना घर में झाड़ू लगाने से कर्ज घटता है और दरिद्रता दूर होती है. इस लिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना काफ़ी शुभ माना जाता है. Dhanteras par jhadu kharidana

झाड़ू खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान 

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

बाजार में कई तरह की झाड़ू बिकती हैं। लेकिन धनतेरस में खास झाड़ू खरीदनी चाहिए.इस पावन दिन पर घर झाड़ू लानी है, तो सीकों और फूल वाली झाड़ू खरीदें। मान्यता है कि इस तरह की झाड़ू खरीदकर घर लाने से धन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है. मतलब प्लास्टिक से बनी झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए. Dhanteras 2022

Read More: Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

साथ ही अगर धनतेरस पर सींक वाली झाड़ू खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि झाड़ू की सींक टूटी हुई न हों.इस तरह की झाड़ू को खंडित माना जाता है.मान्यता है कि टूटी सींक वाली झाड़ू दरिद्रता ला सकती है.

Read More: Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us