Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pitru Paksha Online 2023: पितृ पक्ष में अच्छी पहल ! अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से बुकिंग कर Video Calling से कर सकेंगे पिंडदान

Pitru Paksha Online 2023: पितृ पक्ष में अच्छी पहल ! अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से बुकिंग कर Video Calling से कर सकेंगे पिंडदान
पिंडदान डॉटकॉम ,फोटो साभार सोशल मीडिया

Pitru Paksha Online 2023: वर्तमान समय में इंटरनेट हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है. इंटरनेट के माध्यम से घण्टों का काम मिनटों में बड़े ही आसानी से निपटाए जा सकते हैं, यही नहीं वीडियो कॉलिंग के जरिए देश-विदेश में बैठे अपनों के साथ बातचीत भी कर सकते हैं, लेकिन अब इंटरनेट की दुनिया और भी आगे बढ़ चुकी है, दरअसल पितृ पक्ष की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में अब ऑनलाइन पिंडदान की सुविधा भी शुरू हो गई है. यूपी के प्रयागराज संगम नगरी के तीर्थ पुरोहितों ने एक वेबसाइट तैयार कराई है जिसके माध्यम से विदेश में


हाईलाइट्स

  • पितृ पक्ष में ऑनलाइन कर सकते हैं पिंडदान, प्रयागराज के पुरोहितों ने तैयार की वेबसाईट
  • वीडियो कॉलिंग पर कर सकते हैं पिंडदान, विदेश में रहने वालों के लिए की गई ये सुविधा
  • ऑनलाइन बुकिंग कराकर करवा सकते है पितरों का पिंडदान

Pinddaan will also be done on video calling Pitru Paksha: 2 साल पहले तक देश और दुनिया में फैली कोरोना महामारी के चलते बहुत से लोग पिंडदान करने नहीं जा सके थे तब ऐसे में संगम नगरी के पुरोहितों के द्वारा ऑनलाइन करवाया गया था, जिसमें टेक्नोलॉजी का अहम रोल रहा था, इस सफल परीक्षण के बाद एक बार फिर पुरोहितों द्वारा एक वेबसाइट तैयार की गई है, जिसका नाम पिंडदान डॉटकॉम रखा गया है. इस वेबसाइट पर लॉगिन कर पिंडदान करने वाले लोग अपनी बुकिंग करवा सकते हैं इसके बाद संगम तट पर बैठे पुरोहितों द्वारा हिन्दू रीति रिवाजों के साथ पिंडदान करवाया जाएगा.

कोरोना के बाद से ऑनलाइन कार्य ज्यादा हुए शुरू

कोरोना के बाद से ज्यादातर कार्य ऑनलाइन या वर्क फ्रॉम होम किये जाने लगे, आज भी बहुत से ऐसे ऑफिस है जिनमें केवल वर्क फ्रॉम होम चल रहा है. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष का हमारे धर्म में विशेष महत्व है , ये पितृ पक्ष शुरू हो चुके हैं, इसी के साथ ही प्रयागराज में रहने वाले तीर्थ पुरोहितों ने एक वेबसाइट तैयार की है, जिसका नाम पिंडदान डॉट कॉम है.

पिंडदान की प्रक्रिया की गई ऑनलाइन

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

खास तौर पर यह वेबसाइट उन लोगों के लिए बनाई गई है जो संगम नगरी नहीं आ सकते जिसमें विदेश में रहने वाले ज्यादा लोग शामिल है, उन्हीं की सहूलियत के लिए पिंडदान की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की गई है. इसमें वे दूर बैठकर वीडियो कॉलिंग के जरिये अपने पितरों का तिथि के दिन पिंडदान कर सकते हैं.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

क्या कहते हैं पुरोहित (Online Pinddan In Pitru Paksha)

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

इस विषय पर पुरोहितों का कहना है कि जब पूरा देश इंटरनेट की ओर अग्रसर है यही नहीं देशभर में बढ़ते हुए डिजिटलाइजेशन के जरिए बहुत से लोगों को इसका फायदा भी मिला है, ऐसे में हमने भी सोचा क्यों ना देश-विदेश में बैठे हुए लोगों को इंटरनेट के जरिए उन्हें अपने पितरो की शांति के लिय इस तरह का प्रयोग किया जाए, इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी और पिंडदान की क्रिया पूरी होने के बाद दक्षिणा भी ऑनलाइन ही ली जाएगी.

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us