Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Motivational Quotes Premanand Maharaj: प्रेमानन्द महाराज ने बताई जीवन से जुड़ी अहम बातें ! सच्चा प्रेम तो केवल प्रभू से होता है

Motivational Quotes Premanand Maharaj: प्रेमानन्द महाराज ने बताई जीवन से जुड़ी अहम बातें ! सच्चा प्रेम तो केवल प्रभू से होता है
प्रेमानन्द महाराज, फोटो साभार सोशल मीडिया

प्रेमानन्द महाराज (Premanand Maharaj) के मोटीवेशनल संदेश (Motivational Message) हर किसी को पसन्द आते हैं. उनके द्वारा किये जा रहे सत्संग व प्रवचनों को ध्यान से सुनना चाहिए. उनकी बातों में ही आपके प्रश्नों के उत्तर मिल जाते हैं. फिर आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यह आपके इस जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. कुछ अहम बातें प्रेमानन्द महाराज ने बताई है जिन्हें जरूर समझना और करना चाहिए.

प्रभू की भक्ति और प्रभू से करो प्रेम

प्रभू की भक्ति और प्रभू से प्रेम करो कौन क्या कहता है उसकी चिंता मत करो. अपने धर्म का पालन करते जाओ सत्कर्म करते रहो. यह सब प्रभू की कॄपा से ही सम्भव है. मथुरा वृंदावन वाले प्रेमानन्द महाराज जी के सत्संगों और प्रवचनों को दुनिया भर के लोग सुनते और उन्हें फॉलो करते हैं. उनके द्वारा बताया गया हर एक सवाल का उत्तर आपके निजी जीवन से जुड़ा है. बस आप उनकी बातों को ध्यान से सुनकर कार्य करें. फिर देखिए आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार कैसे होता है.

आपको सुधरना है, ईश्वर से प्रेम करें

प्रेमानन्द महाराज जी कहते हैं कि कौन क्या करता है, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. बस आपको सुधरना है यह लक्ष्य हो. कैसे सुधरना है यह जानना जरूरी है अपना काम करते रहो. प्रेम तो केवल प्रभू से होता है. हमें सच्चा प्रेम वे ही दे सकते हैं. कोई दूसरा जब हमें जानेगा ही नहीं तो प्रेम कहाँ से करेगा. मतलब साफ है कि सच्चा प्रेम केवल ईश्वर ही कर सकता है. वे ही तो हैं जो हमें जानते हैं. मनुष्य के जीवन में सत्य का साथ नहीं है तो आगे बढ़ नहीं सकता कभी न कभी गच्चा खा ही जायेगा.

ईश्वर को अपना वास्तविक मान लो, माता-पिता और बीमार इंसान की सेवा करो

इसलिए सत्य का साथ न छोड़ें. जीवन को सत्यमार्ग की ओर ले जाओ, अच्छे बनो, माता-पिता की सेवा करो, कोई बीमार है तो सेवा करो यही सत्यमार्ग है. जरूरतमन्दों के लिए हमेशा खड़े रहे. सुबह उठते ही यह निश्चय करें कि हमें अपने आराध्य का ध्यान और जप करना है इसका नियम बना लें. हर व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई समस्या आती है उसका एक ही समाधान है ईश्वर को अपना वास्तविक मान लो, उनकी जगह पर किसी को न बैठाना, क्योंकि उनका दर्जा सर्वोपरि है वे ही तो है जो हमारी समस्याओं का निदान करते हैं.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us