Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kashi Vishvanath Sawan 2023 : सावन के पहले सोमवार को लेकर बाबा विश्वनाथ धाम में विशेष व्यवस्था

Kashi Vishvanath Sawan 2023 : सावन के पहले सोमवार को  लेकर बाबा विश्वनाथ धाम में विशेष व्यवस्था
प्रथम सोमवार को लेकर बाबा विश्वनाथ धाम में कड़ी सुरक्षा के साथ विशेष इंतजाम

Baba Vishwanath Varanasi : 59 दिन के इस सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ रहा है.पहले सोमवार के होने के चलते वाराणसी में काशी विश्वनाथ मन्दिर में भक्तों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ेगी.इसी को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहले सोमवार के एक दिन पहले तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. जहां इस बार भक्तों को आधे घण्टे के भीतर ही दर्शन कराए जाने की तैयारी है.


हाईलाइट्स

  • कल प्रथम सोमवार को लेकर काशी विश्वनाथ धाम की तैयारियां पूरी
  • भक्तों को सुगम दर्शन के लिए कराए जाएंगे विशेष इंतजाम
  • व्हील चेयर की व्यवस्था, एलईडी से बाबा के दर्शन का सजीव प्रसारण

Preparation completed in Kashi Vishwanth Dham : श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में अपार भक्तों की भीड़ उमड़ेगी .इससे पहले ही प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं.इस बार दिव्यांग व बुजुर्ग भक्तों के लिए व्हीलचेयर,निशुल्क ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है.आने वाले भक्तों को 30 मिनट में दर्शन कराने का प्रयास रहेगा.

प्रथम सोमवार को लेकर काशी में तैयारी पूरी

सावन के पहले सोमवार को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन व जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है.यहां प्रथम सोमवार को उमड़ने वाली भक्तों की अपार भीड़ को देखते हुए शासन-प्रशासन ने भक्तों के सुगम दर्शन ,व अन्य सुविधाएं व कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सारी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

बाबा के भक्तों को जल्द से जल्द दर्शन कराए जाने का रहेगा प्रयास

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

बुजुर्गों व दिव्यांगजनो के लिए निशुल्क ई रिक्शा की व्यवस्था के साथ ही व्हील चेयर के इंतजाम भी किए हैं. बेरिकेटिंग में लाइन से दर्शन के लिए जाना होगा.मन्दिर प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं के भी केम्प लगाएं जाएंगे. बाबा के सुगम दर्शन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं .एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले भक्तों को 30 मिनट के भीतर दर्शन कराए जाएं.

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

मन्दिर प्रांगण व आसपास एलईडी लगाकर दर्शन का उठाये लाभ

Read More: पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व

रेड कारपेट पर श्रद्धालुओं के लिए पुष्प वर्षा की जाएगी. बाबा विश्वनाथ विश्वनाथ धाम के आसपास कई जगहों पर बड़ी एलइडी टीवी से बाबा विश्वनाथ के दर्शन का सजीव प्रसारण भी होगा. इस दौरान भक्तों के लिए पीने का पानी, गर्मी को देखते हुए पंखा और कूलर की व्यवस्था की गई है साथ ही बारिश को लेकर भी विशेष बचाव के उपाय किए गए हैं.

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us