Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Noneshwar Mahadev : सावन स्पेशल-जानिए 1400 वर्ष पुराने शिव मंदिर के बारे में जहां मुगल बादशाह नूरबाक़ी ने किया था हमला

Noneshwar Mahadev : सावन स्पेशल-जानिए 1400 वर्ष पुराने शिव मंदिर के बारे में जहां मुगल बादशाह नूरबाक़ी ने किया था हमला
कानपुर के चौबेपुर स्थित प्राचीन नोनेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास

Kanpur Noneshwar Mahadev Temple : आज हम आपको एक ऐसे कानपुर के प्रसिद्ध प्राचीन रहस्यमयी शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं. जो नोन नदी किनारे स्थित है. यह मंदिर करीब 1400 वर्ष पुराना बताया जाता है.इस शिव मंदिर की मान्यता अपने आप में अनूठी है. यहां पर जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने मात्र से ही भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. दूर-दूर से सावन के दिनों में यहां पर भक्तों का हुजूम उमड़ता है. यहां मुगल बादशाह नूरबाक़ी ने हमला किया था जिसकी गोलियों के निशान भी मौजूद है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के चौबेपुर में नरसिंह गांव में है प्राचीन नोनेश्वर महादेव मंदिर
  • 1400 वर्ष पुराना बताया जा रहा यह शिव मंदिर, नोन नदी किनारे स्थित है यह शिव मंदिर
  • मुगल बादशाह ने किया था हमला आज भी हैं गोलियों के निशान

Noneshwar Mahadev Temple has unique : हमारे देश में ऐसे कई रहस्यमयी और चमत्कारिक शिव मंदिर हैं. जिनकी एक अपनी अलग आस्था है. युगांतर प्रवाह की टीम आज आपको एक ऐसे प्राचीन कानपुर के शिव मंदिर के इतिहास के बारे में बताने जा रही है. जिसका अलग ही महत्व है.यह मंदिर कहां स्थित है कब स्थापित हुआ और इसकी क्या मान्यता है, इन सभी सवालों के जवाब भी हम आपको देंगे. तो चलिए शुरुआत करते हैं.

 

सावन मास में उमड़ती है भीड़

सावन मास का पवित्र माह चल रहा है. देश के कोने-कोने से छोटे-बड़े शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुट रही है. कांवड़िए पवित्र नदियों से जल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं. चारों तरफ पूरा माहौल शिवमय हो चुका है. हर-हर महादेव ,ओम नमः शिवाय के साथ भक्त भक्ति भाव से मंदिरों में पहुंच रहे हैं.

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

1400 वर्ष पुराना है शिव मन्दिर

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

कानपुर का एक ऐसा प्राचीन मंदिर जो चौबेपुर क्षेत्र के नरसिंह गांव स्थित प्राचीन नोनेश्वर महादेव का मंदिर है. यह मंदिर करीब 1400 वर्ष पुराना बताया जाता है. इस मंदिर की अपनी एक अलग अनूठी आस्था भी है.श्रावण महीनों में दूर-दूर से भक्त पैदल यात्रा कर जलाभिषेक करते हैं .खास तौर पर सावन के सोमवार का विशेष महत्व रहता है. यहां जल से अभिषेक और दुग्ध से अभिषेक व बेल पत्र अर्पित करने मात्र से ही भोलेनाथ भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं.

Read More: Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

नोन नदी के समीप है प्राचीन मंदिर मुगल बादशाह ने किया था हमला

नोनेश्वर महादेव मन्दिर नोन नदी के पास ही स्थित है. आसपास घना जंगल भी है.इस मंदिर में जो शिवलिंग है वह काफी विशाल है. यहां पास में ही प्राचीन काली माता का मंदिर भी है. जिसका रास्ता निर्जन जंगलों से होकर जाता है.मन्दिर के इतिहास की बात करें तो 1400 वर्ष पुराने इस शिव मंदिर की स्थापना राजा रुकमंगत सिंह ने की थी. ऐसा बताया जाता है कि इस मंदिर में मुगल बादशाह नूर बाकी ने हमला भी किया था यहां गोलियों के निशान आज भी मौजूद हैं. वहीं मन्दिर में सुबह-शाम भक्तों की भीड़ उमड़ती है.

आरती का है विशेष महत्व

मंदिर की भव्यता और नक्काशी एक बहुत ही सुंदर दिखाई देती है. श्रावण मास में और प्रतिदिन यहां की आरती में भक्त शामिल होते हैं. खासतौर पर यहां की शयन आरती का विशेष महत्व भी है.यहां पर आरती विशेष वाद्य यंत्रों के साथ की जाती है सावन मास के दिनों में गांव के लोगों व कई जिलों से आने वाले भक्तों की इस मन्दिर में विशेष आस्था है. मंदिर में आए हुए भक्तों का कहना है , बाबा के दर्शन के लिए कई वर्षों से आ रहे हैं बाबा ने हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी की है यहां पर जलाभिषेक और बेलपत्र चढ़ाने से ही बाबा प्रसन्न होते हैं.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us