Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Chawal Ki Kheer Banane Ki Vidhi : इस बार शरद पूर्णिमा पर इस विधि से बनाएं खीर, सब कहेंगें वाह..!

Chawal Ki Kheer Banane Ki Vidhi : इस बार शरद पूर्णिमा पर इस विधि से बनाएं खीर, सब कहेंगें वाह..!

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने की मान्यता है, रात्रि में खीर बनाकर उसे खुले आसमान के नीचे रखा जाता है, औऱ फिर अगले दिन लोग उसे खाते हैं, ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात अमृत की बूंद गिरती है. तो आइए जानते हैं कि चावल की खीर बनाने की असली विधि. Chawal ki Kheer kaise banati hai

Chawal kheer recipe Sharad Purnima 2022 : भारतीय व्यंजन में खीर एक प्रमुख डिश है, खीर कई प्रकार की बनती हैं, लेक़िन चावल की खीर का अपना महत्व है, चावल की खीर सबसे ज्यादा चर्चित औऱ पसंद की जाने वाली रेसिपी है. शरद पूर्णिमा पर अधिकांश घरों में चावल की खीर बनाई जाती है. आइए जानते हैं किस विधि से चावल की खीर बनाई जाती है.

चावल की खीर बनाने की विधि...

चावल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धो कर 20 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए.

एक पतेली में दूध डाल कर इसे गर्म होने रखिए. अब 3 से 4 छोटे चम्मच गरम दूध अलग से ले कर उसमे केशर के धागे मिला दीजिए ताकि केसर का रंग दूध में आ जाए. Sharad Purnima Chawal Ki Kheer Banane Ki Vidhi

Read More: पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व

दूध में जब उबाल आ जाए तब उसने भीगे हुए चावल डालिए और इसे चम्मच से चलाइए.इसके उबलने पर गैस की आंच धीमी कर दीजिए.खीर को 1 से 2 मिनिट के अंतराल में चम्मच से पतेली के तले तक चलाते रहिए ताकि खीर जले नहीं.कुछ देर बाद चावल को चेक कीजिए.

Read More: Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

चावल के पकने पर उसमें शक्कर, किशमिश, बादाम और केसर वाला दूध डालिए.अब इसे 15 से 20 मिनट तक और पकाइए.अब आप देखेंगे कि किशमिश और बादाम मुलायम हो गए है. और खीर भी थोड़ी गाढ़ी हो गई है. सभी मेवा ( ड्राई फ्रूट्स ) बारीक काटकर ही डालें. Kheer banane ki vidhi

Read More: Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

खीर को बनने में लगभग 50 मिनट तक का समय लग जाता है.अब गैस बंद कर दीजिए और इसमें इलायची डालकर मिला दीजिए.अब खीर बनकर तैयार है.खीर को एक प्याले में निकाल कर सर्व कीजिए.आप इसे ठंडा कर के भी खा सकते हैं.

Note- एक लीटर दूध की खीर बनाने के लिए 50 ग्राम चावल, 100 ग्राम शक्कर, 4-5 इलायची, 10-15 किशमिश, 10 ग्राम चिरौंची, 5 पीस पिस्ता , 5 पीस बादाम, 8-10 केशर के धागे.

आप इसी अनुपात में खीर को ज्यादा लोगों के लिए बना सकते हैं.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us