Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:लोकसभा चुनाव का मैं ही रहूँगा प्रत्याशी-शीर्ष नेताओं पर है भरोसा..नहीं कटेगा टिकट।

फतेहपुर:लोकसभा चुनाव का मैं ही रहूँगा प्रत्याशी-शीर्ष नेताओं पर है भरोसा..नहीं कटेगा टिकट।
सपा नेता राकेश सचान

लोकसभा चुनावों को लेकर सपा-बसपा में हुए गठबंधन के बाद से लगातार फ़तेहपुर लोकसभा सीट पर प्रत्यासी को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म है..इन सबके के बीच युगान्तर प्रवाह से बातचीत के दौरान क्या कुछ कहा सपा प्रत्यासी राकेश सचान ने पढ़े एक रिपोर्ट..

लोकसभा चुनाव: सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन ने सपा बसपा के टिकट दावेदारों की नींद उड़ा रखी है कई सालों से अपने- अपने लोकसभा क्षेत्रो में दिन रात एक किए हुए टिकट के दावेदारों को एक बारगी अपने टिकट कटने का अंदेशा सताए हुए है।अब तक किस लोकसभा क्षेत्र से किस पार्टी का प्रत्यासी मैदान में उतरेगा ये निश्चित नहीं हो पाया है।
गौरतलब है कि सपा ने लगभग एक साल पहले से फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से अपने प्रत्यासी के नाम की घोषणा कर दी थी। लेक़िन गठबंधन के बाद से सपा के तय प्रत्यासी राकेश सचान की उम्मीदवारी को लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच राकेश सचान ने युगान्तर प्रवाह से एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें अपने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पूरा भरोसा है उन्होंने साफ़ किया कि उनकी बातचीत लगातार पार्टी अध्यक्ष से हो रही है औऱ उन्होंने निर्देश दिया है कि फतेहपुर लोकसभा सीट से आप ही दावेदार हैं।
एक सवाल के जवाब में बोलते हुए सचान ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी की पिछले 25 सालों से सेवा कर रहा हूँ किसी अन्य पार्टी में जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।
दावेदारी के सवाल पर सचान ने कहा कि सारी बातें अफवाह औऱ तथ्यहीन हैं उनकी दावेदारी सपा बसपा के गठबंधन होने के बाद औऱ मजबूत हुई है।और इस बात की जानकारी दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को पता है।
राकेश सचान ने प्रत्यासियो के सूची के सवाल पर कहा कि 15 फरवरी तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा सपा-बसपा के तरफ़ हो जाएगी।

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us