Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rakesh Sachan Join BJP:पूर्व सांसद राकेश सचान सहित ये नेता भाजपा में हुए शामिल

Rakesh Sachan Join BJP:पूर्व सांसद राकेश सचान सहित ये नेता भाजपा में हुए शामिल
राकेश सचान (फ़ाइल फ़ोटो)

पूर्व साँसद व कांग्रेस नेता राकेश सचान गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए.इनके साथ सपा नेता शिवाकांत ओझा व शरदवीर सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ली. Rakesh Sachan Join BJP

UP Election 2022:यूपी में इन दिनों नेताओं की विचारधारा धड़ाधड़ बदल रही है.कल तक जिस दल को रात दिन कोस रहे थे अगले दिन नेताजी लोग उसी दल में पटका डाले हुए नज़र आ जाते हैं.गुरुवार को भाजपा में तीन बड़े नेताओं की जॉइनिंग हुईं. जिनके नाम हैं फतेहपुर के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता राकेश सचान, सपा नेता शिवाकांत ओझा व शरदवीर सिंह. इन सभी को दिल्ली में यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है. Rakesh Sachan Join BJP

पार्टी की सदस्यता लेते राकेश सचान व अन्य

राकेश सचान कौन हैं.. EX MP Rakesh Sachan Biography

राकेश सचान की गिनती कानपुर घाटमपुर औऱ फतेहपुर क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में होती है.कानपुर की घाटमपुर सीट से 1993 और 2002 में विधायक रहे राकेश सचान ने 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा औऱ जीत दर्ज कर सांसद बने. 2014 में सपा के टिकट पर फ़िर से फतेहपुर से चुनाव लड़े लेकिन मोदी लहर में राकेश सचान को बीजेपी की साध्वी निरंजन ज्योति ने तगड़ी शिकस्त दी थी इस चुनाव में राकेश सचान तीसरे नम्बर पर आए थे.दूसरे पर बसपा के अफ़ज़ल सिद्दीकी थे. Rakesh Sachan Join BJP Rakesh Sachan Biography

2019 में सपा बसपा गठबंधन में फतेहपुर की लोकसभा सीट बसपा के खाते में चली गई थी.बसपा ने सुखदेव प्रसाद वर्मा को टिकट दिया.जिससे नाराज़ होकर राकेश सचान कांग्रेस में शामिल हो गए थे.इसके बाद 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े.लेकिन बुरी तरह हार गए.बावजूद इसके कांग्रेस में प्रियंका गांधी की टीम का हिस्सा रहे.प्रियंका गाँधी के खास सिपहसालारों में से एक थे.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us