Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Political Kavita: आने वाले हैं शिकारी मेरे गांव में Lyrics In Hindi ! Aane Wale Hai Shikari Mere Ganv Me

Political Kavita: आने वाले हैं शिकारी मेरे गांव में Lyrics In Hindi ! Aane Wale Hai Shikari Mere Ganv Me
राजेंद्र राजन की कविता आने वाले हैं शिकारी मेरे गांव में : Image Credit Original Source

Political Kavita Rajendra Rajan

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Sahatanpur) के मशहूर गीतकार राजेंद्र राजन (Rajendra Rajan) की राजनीति के परिदृश्य पर लिखी कविता अक्सर लोग गुनगुनाते नज़र आते हैं. आने वाले हैं शिकारी मेरे गांव में. इस कविता से वो काफी फेमस हुए थे राजेंद्र राजन का कोरोना दौरान निधन हो गया था लेकिन उनकी कविताएं आज भी प्रासंगिक हैं

आने वाले हैं शिकारी मेरे गांव में (Aane Wale Hai Shikari Mere Ganv Me - Rajendra Rajan)

आने वाले हैं शिकारी मेरे गाँव में

जनता है चिन्ता की मारी मेरे गाँव में

फिर वही चौराहे होंगे, प्यासी आँख उठाए होंगे

सपनों भीगी रातें होंगी, मीठी-मीठी बातें होंगी

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

मालाएँ पहनानी होंगी, फिर ताली बजवानी होगी

दिन को रात कहा जाएगा, दो को सात कहा जाएगा

आने वाले हैं मदारी मेरे गाँव में

जनता है चिन्ता की मारी मेरे गाँव में

आने वाले हैं शिकारी मेरे गाँव में.....

शब्दों-शब्दों आहें होंगी, लेकिन नक़ली बाँहें होंगी

तुम कहते हो नेता होंगे, लेकिन वे अभिनेता होंगे

बाहर-बाहर सज्जन होंगे, भीतर-भीतर रहजन होंगे

सब कुछ है फिर भी माँगेंगे, झुकने की सीमा लाँघेंगे

आने वाले हैं भिखारी मेरे गाँव में

जनता है चिन्ता की मारी मेरे गाँव में

आने वाले हैं शिकारी मेरे गाँव में....

उनकी चिन्ता जग से न्यारी, कुरसी है दुनिया से प्यारी

कुरसी है तो भी खल-कामी, बिन कुरसी के भी दुष्कामी

कुरसी रस्ता कुरसी मंज़िल, कुरसी नदिया कुरसी साहिल

कुरसी पर ईमान लुटाएँ, सब कुछ अपना दाँव लगाएँ

आने वाले हैं जुआरी मेरे गाँव में

जनता है चिन्ता की मारी मेरे गाँव में

आने वाले हैं शिकारी मेरे गाँव में.....

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us